फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने अंगदान करने का किया एलान, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

Wed, 30 Sep 2020 01:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Twitter News: Big B Have Announced to Donate his Organ  Amitabh Bachchan have announced to donate his organ
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ऑर्गन दान करने का एलान किया है। बिग बी प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य मुश्किल वक्त के समय हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। वह हर तरह से परेशान लोगों की मदद करने के लिए आगे आते रहते हैं। उनके अंगदान करने की घोषणा की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

Amitabh Bachchan Twitter News: Big B Have Announced to Donate his Organ  Amitabh Bachchan have announced to donate his organ
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने अंगदान करने का एलान सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन लगा नजर आ रहा है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, 'मैं एक शपथ ले चुका, अंगदाता हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।'

 
Amitabh Bachchan Twitter News: Big B Have Announced to Donate his Organ  Amitabh Bachchan have announced to donate his organ
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट को पंसद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ भी कर रहे हैं। Prakash Tailor नाम के यूजर ने अमिताभ बच्चन के इस फैसले पर अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं एक अंगदाता हूं जो आपके द्वारा प्रेरित किया गया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Twitter News: Big B Have Announced to Donate his Organ  Amitabh Bachchan have announced to donate his organ
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

THUGS OF Amitabh Bachchan नाम के यूजर ने लिखा, 'गुरुदेव अमिताभ सर, मैं एक प्रतिज्ञाबद्ध अंगदाता हूं। तीन साल पहले मैंने अपनी शरीर के सभी अंग दान किए।' इनके अलावा अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर और फैंस ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 



 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Twitter News: Big B Have Announced to Donate his Organ  Amitabh Bachchan have announced to donate his organ
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

आपको बता दें कि इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की वजह से चर्चा में हैं। कोरोना वायरस की महामारी की बीच सोमवार को केबीसी के 12वें सीजन के पहले एपिसोड को प्रसारित किया गया। अमिताभ बच्चन का केबीसी शो छोटे पर्दे चर्चित शो में से एक रहा है। 

पढ़ें: दीपिका पादुकोण के खिलाफ एनसीबी को नहीं मिला कोई सबूत, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान पर भी नहीं बन पाया कोई आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed