फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार का पालन करने को सब्जियां बेचने निकला ये सहायक निर्देशक, बोला- मुश्किल से हार नहीं मानूंगा

Wed, 30 Sep 2020 01:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 30 Sep 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Serial Balika Vadhu assistant Director Sells vegetables in Azamgarh UP: Actor Anup Soni and Team is Getting in Touch With Him
रामवृक्ष गौर, अनूप सोनी - फोटो : Twitter

कोरोना काल ने कई लोगों को मुश्किल वक्त दिखा दिया। इस समय में फिल्मी जगत से कई ऐसी हस्तियों का नाम सामने आया जो कोरोना काल में किसी ना किसी से मदद की गुहार लगा रहे थे। वहीं अब एक बार फिर से टेलीविजन इंडस्ट्री से एक नाम और सामने आया है, जिनके हालात कोरोना के चलते बदल गए हैं। ये हैं टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने वाले रामवृक्ष गौर।

Serial Balika Vadhu assistant Director Sells vegetables in Azamgarh UP: Actor Anup Soni and Team is Getting in Touch With Him
बालिका वधू डायरेक्टर रामवृक्ष - फोटो : अमर उजाला

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ निवासी रामवृक्ष गौर कोरोना काल में फुटपाथ पर सब्जियां बेच रहे हैं। रामवृक्ष की परेशानी को देखकर धारावाहिक में भैरों सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनूप सोनी भी मदद के लिए सामने आ गए हैं। उन्होंने बताया है कि शो की टीम रामवृक्ष तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Serial Balika Vadhu assistant Director Sells vegetables in Azamgarh UP: Actor Anup Soni and Team is Getting in Touch With Him
अनूप सोनी - फोटो : Twitter

खबरों की मानें तो रामवृक्ष धारावाहिक में दूसरे नंबर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे उनका सेट पर आना भी कम होता था। जिस वजह से धारावाहिक से जुड़े कई लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। लेकिन फिर भी सभी लोग उन्हें खोजने की और उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अनूप सोनी ने ट्वीट करते हुए बताया कि 'ये दुखद है.. हमारी बालिका वधू की टीम को इस बारे में जानकारी मिली है और हम इनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Serial Balika Vadhu assistant Director Sells vegetables in Azamgarh UP: Actor Anup Soni and Team is Getting in Touch With Him
सब्जी बेच रहे रामवृक्ष। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रामवृक्ष कुछ दिन पहले ही एक फिल्म की रेकी के लिए आजमगढ़ आए। वो काम कर ही रहे थे कि कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन लग गया। इसके बाद उनकी वापसी संभव नहीं हो पाई। काम बंद हुआ तो आर्थिक संकट खड़ा हो गया। प्रोड्यूसर से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पर एक से डेढ़ साल बाद ही काम शुरू हो पाएगा। जिसके बाद रामवृक्ष को वहीं पर रहते हुए अपेन परिवार का भरण पोषण करना था जिसके लिए उन्होंने ये रास्ता अपनाया। रामवृक्ष का कहना है कि उनकी आर्थिक हालत को किसी की दया की जरूरत नहीं है। वह सब्जियों का कारोबार कर रहे हैं और ये कारोबार भी किसी दूसरे कारोबार की ही तरह है। उन्होंने अपने मित्रों से इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि अपने प्रचार प्रसार के लिए बालिका वधू के कुछ कलाकार उनकी गरीबी का मजाक उड़ा रहे हैं। रामवृक्ष का ये भी कहना है कि वह संकट की इस घड़ी में न तो किसी के आगे हाथ फैला रहे हैं और न ही किसी से मदद मांग रहे हैं। वह अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए ही सब्जी बेच रहे हैं और ऐसा करना कोई दोयम दर्जे का काम नहीं समझा जाना चाहिए।

विज्ञापन
Serial Balika Vadhu assistant Director Sells vegetables in Azamgarh UP: Actor Anup Soni and Team is Getting in Touch With Him
बालिका वधू - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि रामवृक्ष ने 'बालिका वधू' के अलावा 'कुछ तो लोग कहेंगे' में भी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वहीं यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों में भी उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। 

पढ़ें: Shaan Birthday: शान के ये बेहतरीन गाने सुनकर मिलेगा सुकून, 'तन्हा दिल' से लेकर 'चार कदम' तक हैं शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed