फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के खिलाफ एनसीबी को नहीं मिला कोई सबूत, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान पर भी नहीं बन पाया कोई आरोप

Wed, 30 Sep 2020 12:34 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 30 Sep 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Drugs Case News: NCB Deepika Padukone Sara Ali Khan Shraddha Kapoor  Sushant Singh Rajput death case NCB has not find any proof of drugs against Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan
सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, deepikapadukone, shraddhakapoor

उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच के दौरान इसमें नशीले पदार्थों के सेवन का मामला ढूंढ रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सेल्फ गोल ने अब इसकी टीम को अपने कदम वापस खींचने पर मजबूर कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि एनसीबी की जांच से सुशांत सिंह राजपूत की छवि को जो नुकसान पहुंचा है, उसके चलते इस मामले को अब आराम से हल करने के निर्देश ऊपर से मिले हैं। और, इस बीच ये भी साफ हो गया है कि एनसीबी के पास दीपिका पादुकोण, उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के खिलाफ फिलहाल कोई सबूत नहीं है।

Bollywood Drugs Case News: NCB Deepika Padukone Sara Ali Khan Shraddha Kapoor  Sushant Singh Rajput death case NCB has not find any proof of drugs against Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 जून को अपने घर में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की छवि मुंबई फिल्म जगत में वैसी नहीं रह गई है, जैसी उनके निधन से पहले या तुरंत बाद रही है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें एक समझदार अभिनेता मानते रहे हैं, जिसके पास भविष्य की तमाम योजनाएं थीं और जो खगोलशास्त्र में काफी रुचि रखता था। लेकिन, अब एनसीबी की जांच के दौरान उनकी छवि एक आम नशेबाज और अय्याशी करने वाले अभिनेता की उभर कर सामने आई है।

Bollywood Drugs Case News: NCB Deepika Padukone Sara Ali Khan Shraddha Kapoor  Sushant Singh Rajput death case NCB has not find any proof of drugs against Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

एनसीबी से जुड़े लोगों ने जिस तरह से पहले श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और बाद में दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें लीक कीं, वही अब इस एजेंसी पर भारी पड़ रहा है। ये सच है कि इस मामले में श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के सुशांत सिंह राजपूत से करीबी रिश्ते होने और मुंबई से दूर एक निर्जन स्थान पर व विदेश में जाकर पार्टी करने की बातों से इन दोनों की छवि भी दरकी है, लेकिन असल नुकसान इसमें सुशांत की छवि को ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Drugs Case News: NCB Deepika Padukone Sara Ali Khan Shraddha Kapoor  Sushant Singh Rajput death case NCB has not find any proof of drugs against Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बिहार में जल्द होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चर्चा में आए इस पूरे मामले की पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद ये मामला मुंबई पुलिस के हाथ से भले निकल गया हो लेकिन सामने कुछ अब तक सीबीआई की जांच में भी नहीं आया है। अब सुशांत के परिजन और उनके प्रशंसक इस मामले में ढिलाई बरते जाने का आरोप लगा रहे हैं। सीबीआई जांच की तरफ लोगों का ध्यान इसलिए भी नहीं गया क्योंकि एनसीबी से जुड़े लोगों ने इस मामले में मीडिया को जो खबरें दीं, वे अभिनेत्रियों के नाम सामने आने की वजह से ज्यादा संगीन हो चली थीं।

विज्ञापन
Bollywood Drugs Case News: NCB Deepika Padukone Sara Ali Khan Shraddha Kapoor  Sushant Singh Rajput death case NCB has not find any proof of drugs against Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan
सारा अली खान- दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

मंगलवार एनसीबी अधिकारियों की मुंबई व दिल्ली में हुई बैठकों में ये भी चर्चा हुई कि इस पूरे मामले में खुद एनसीबी की छवि खराब होने से कैसे निपटा जाए? धर्मा प्रोडक्शंस के लिए काम कर चुके क्षितिज प्रसाद के एनसीबी पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी एजेंसी सकते में है। सूत्र बताते हैं कि एनसीबी ने अब ये मान लिया है कि दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के खिलाफ उसके पास कोई ऐसा ठोस सबूत नहीं है जिसके चलते इन मशहूर हस्तियों को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया जा सके।

पढ़ें: 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को हुए चार साल पूरे, सुशांत ने धोनी के लिए कही थी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed