सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों पर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की गाज गिरी है। पहले रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया। उसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर सहित अन्य बड़े नामों से पूछताछ की गई। ड्रग्स कनेक्शन में जिस तरह कई सितारे घिरते दिख रहे हैं उससे बॉलीवुड पर सवाल उठने लगे हैं। इन सबके बीच गीतकार जावेद अख्तर सामने आए और इंडस्ट्री का बचाव किया।
ड्रग्स मामले में जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री का किया बचाव, बोले- ‘इन कलाकारों की फिटनेस देखकर लगता है कि...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर का कहना है कि आजकल के कलाकार फिटनेस को लेकर इतने सक्रिय दिखते हैं, क्या एक ड्रग एडिक्ट के लिए यह संभव है? बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल के सवाल पर जावेद अख्तर कहते हैं कि 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया। हालांकि जवानी के दिनों में मैं बहुत अनुशासित नहीं था और मैं बहुत शराब पीता था।'
जावेद अख्तर आगे कहते हैं कि 'आजकल के ये जो लड़के- लड़कियां हैं पहले के कलाकारों की तरह नहीं हैं, जो अपने फिटनेस से प्रभावित नहीं थे जबकि यह पीढ़ी है। वो दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। क्या वो ड्रग्स एडिक्ट की तरह दिखते हैं? वो बेहद प्रोफेशनल और जिम्मेदार लोग हैं। फिल्म उद्योग पहले से कहीं ज्यादा अनुशासित और जिम्मेदार है।‘
करण जौहर के बहाने मीडिया पर साधा था निशाना
जावेद अख्तर ने करण जौहर की पार्टी का जिक्र करते हुए तमाम न्यूज चैनल्स पर कटाक्ष किया था। चैनल्स पर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स की जांच के अलावा करण जौहर की पार्टी की खबरें ज्यादा देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरी ओर कृषि विधयकों के खिलाफ सड़कों पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। जावेद अख्तर का कहना था कि करण को अपनी पार्टी में किसानों को भी रखना चाहिए था जिससे मीडिया का ध्यान उस ओर जाता।
जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'अगर करण जौहर ने अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लिया होता तो टीवी चैनल्स की जिंदगी आसान हो जाती। उन्हें किसानों के प्रदर्शन और करण की पार्टी में से एक को चुनना नहीं पड़ता। ऐसा लगता है कि करण की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट 'पार्टी' है।'