फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बापू' का नाम लेकर सलमान खान मुंबई के बाहर इस दिन शुरू करेंगे 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का एक्शन

Wed, 30 Sep 2020 12:05 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Sep 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai all set to resume on 2nd October
राधे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महात्मा गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर से सलमान खान की अगली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का एक्शन फिर से शुरू होने वाला है। इस फिल्म की बची हुई मारधाड़ को शूट करने के लिए सलमान ने मुंबई से बाहर जाने का फैसला किया है। फिल्म की टीम ने शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं और जिन लोगों की भी इस शेड्यूल में जरूरत है, सबको इस बाबत सूचना भेज दी गई है।

Salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai all set to resume on 2nd October
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई'  की शूटिंग मार्च के महीने में ही खत्म हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद निर्माताओं की सारी योजनाएं बेकार हो गईं। उसी समय से सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर रहकर दूसरी चीजों में अपना मन लगाते रहे थे। लगभग साढ़े छह से सात महीने तक आराम करने के बाद सलमान अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के लिए वह शूटिंग पहले ही शुरू कर चुके हैं।

Salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai all set to resume on 2nd October
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सलमान बिग बॉस की शूटिंग का काम एक अक्टूबर से ही शुरू करेंगे। इस दिन उन्हें 'बिग बॉस' के प्रीमियर के लिए शूट करना होगा। इसको खत्म करने के तुरंत बाद ही अगले दिन वह अपनी फिल्म की शूटिंग पर लगेंगे। इस फिल्म के निर्माताओं सोहेल खान और सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने शूटिंग के लिए सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। सूत्र बताते हैं कि शूटिंग का हिस्सा रहने वाले सभी लोगों का एक बार कोरोना वायरस का परीक्षण हो चुका है और एक परीक्षण शूटिंग शुरू करने से ठीक पहले भी होने वाला है। जिन लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक रहेगी, वही इस शूट का हिस्सा रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai all set to resume on 2nd October
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

इस शूटिंग के लिए सारी आम सावधानियां तो बरती ही गई हैं, इसके अलावा निर्माताओं ने अपनी तरफ से भी कुछ अलग से खास व्यवस्थाएं बनाई हैं। शूटिंग के दौरान सेट पर हर समय डॉक्टरों की एक टीम तैनात रहेगी। इनमें सलमान के लिए एक खास टीम का इंतजाम किया गया है जो उनके अनुशासन और स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस हर समय तैनात रहेगी और पीपीटी का इस्तेमाल भी पूरी टीम को इस्तेमाल करने से लेकर खत्म करने तक प्रशिक्षकों की देखरेख में करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai all set to resume on 2nd October
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

निर्माताओं ने सबसे खास बात यह जोड़ी है कि शूटिंग का हिस्सा रहने वाले सभी लोगों को उनकी तनख्वाह पूरी और वक्त पर मिलेगी। हालांकि, सलमान खान और इस फिल्म के दूसरे मुख्य कलाकार जैसे दिशा पाटनी, निर्देशक प्रभुदेवा, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ के वेतन में कटौती हो भी सकती है। फिल्म का ये शेड्यूल 15 से 20 दिन के आसपास रहेगा और इसे नितिन चंद्रकांत देसाई के करजत में बने स्टूडियो में शूट करने की तैयारी चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed