{"_id":"5f74086087700e5397039dc3","slug":"sushant-singh-rajput-staff-member-keshav-presently-works-sara-ali-khan-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस हाउस स्टाफ सदस्य से आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत ने की थी बात, अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री के घर कर रहा है काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस हाउस स्टाफ सदस्य से आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत ने की थी बात, अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री के घर कर रहा है काम
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पांच लोग मौजूद थे। सुशांत की मौत के बाद सभी लोग चर्चा में आ गए। उनके कुक नीरज से लेकर हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तक, सभी सीबीआई की रडार पर हैं। हालांकि इस बीच उनका हाउस स्टाफ सदस्य केशव मीडिया के सामने आने से बचता रहा। अब जानकारी के मुताबिक केशव एक अभिनेत्री के मुंबई स्थित निवास पर काम कर रहा है।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : ANI
एक चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में ये खुलासा किया है कि केशव, सारा अली खान के निवास पर काम कर रहा है। सारा के निवास स्थल के गार्ड ने पुष्टि की है कि केशव अभिनेत्री के यहां काम करता है। जब चैनल ने फोन पर केशव से संपर्क करने की कोशिश की तो वह कहता है कि ‘छोड़ दो मुझे अब। मेरे लिए मामला खत्म हो गया है।‘
3 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज के चाचा ने बताया था कि केशव अब सारा अली खान के घर काम करता है। वो खाना भी बना लेता है तो जब मैडम ने उसे बुलाया, वो चला गया। दो दिन पहले ही वो गोवा से मुंबई आया है। बता दें कि नीरज सुशांत सिंह राजपूत का कुक था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई फिर से केशव और नीरज को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले नीरज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 14 जून को केशव ने सुशांत से ब्रेकफास्ट के लिए पूछा था तो उन्होंने कहा कि नारियल पानी, ऑरेंज जूस और केला लेंगे। बाद में सुशांत ने नारियल पानी और जूस लिया और कहा कि केला बाद में खाएंगे। केशव ने ही आखिरी बार सुशांत से बात की थी।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : PTI
ड्रग्स केस में सारा अली खान से हुई थी पूछताछ
26 सितंबर को एनसीबी ने सारा अली खान से ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। पूछताछ में सारा अली खान ने कहा कि सुशांत को उन्होंने ड्रग्स लेते हुए देखा था। उन्होंने अभिनेता को उनके वैनिटी वैन में ड्रग्स लेते हुए देखा था। सारा ने बताया कि वो केवल सिगरेट पीती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।