फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई फॉरेंसिक लैब की बड़ी लापरवाही, विसरा जांच में नहीं हुआ था ड्रग्स टेस्ट

Wed, 30 Sep 2020 09:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case Mumbai forensic lab did not took drug test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब साढ़े तीन महीने हो चुके हैं। मामले में सीबीआई जांच में जुटी हुई है। इस बीच मुंबई फॉरेंसिक लैब की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फॉरेंसिक लैब ने सुशांत के विसरा का ड्रग्स टेस्ट नहीं किया था, जिससे ये पता चलता कि अभिनेता को ड्रग्स दिया गया था या नहीं।

Sushant singh Rajput case Mumbai forensic lab did not took drug test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सुशांत का परिवार लगातार आरोप लगाता आ रहा है कि उन्हें जबरन ड्रग्स दिया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की फॉरेंसिक लैब ने हाई प्रेशर थीन लेयर क्रोमैटोग्राफी टेस्ट नहीं किया था। लैब ने सुशांत की रूटीन विसरा जांच की थी। सीबीआई इसकी जांच कर रही है कि उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया था।

Sushant singh Rajput case Mumbai forensic lab did not took drug test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मुंबई फॉरेंसिक लैब की इस लापरवाही पर एम्स के डॉक्टर्स भी सवाल उठा रहे हैं। एम्स के डॉक्टरों ने जो फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है उसमें ज्यादातर बिंदुओं पर उसकी जांच एजेंसी के साथ सहमति हो गई है। एम्स के डॉक्टरों को फॉरेंसिक जांच में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है हालांकि सीबीआई अभी भी हत्या के एंगल से जांच से इनकार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case Mumbai forensic lab did not took drug test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

एम्स की टीम ने जो रिपोर्ट सीबीआई को दी है उसमें लिखा है कि उनके शरीर में जहर का कोई अंश नहीं मिला है। सुशांत के विसरा जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि उसे जहर नहीं दिया गया था क्योंकि उनके विसरा में जहर का अंश नहीं मिला है। इस तरह सुशांत के पिता ने जो आरोप लगाए थे जहर देने के या फिर जो थ्योरी चल रही थी कि सुशांत को जहर देकर मारा गया है, वैसी कोई बात विसरा रिपोर्ट में नहीं है।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput case Mumbai forensic lab did not took drug test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

एम्स के डॉक्टरों की यह जांच पूरी नहीं कही जा सकती क्योंकि इस केस में सबसे पहले जहां पर और जिस तरह से पोस्टमार्टम हुआ और एम्स के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम को लेकर जो भी सवाल उठाए, वह अब भी बरकरार हैं। उन अनसुलझे सवालों के जवाब के लिए एम्स के डॉक्टर अभी और भी जांच करेंगे। इसके साथ ही एम्स की टीम सीबीआई के साथ अभी एक-दो बैठकें और करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed