फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan Health: बिग बी को याद आई धूम-धड़ाके वाली पुरानी होली, ब्लॉग साझा कर लिखी दिल की बात

Wed, 08 Mar 2023 10:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Mar 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health: Big B share blog After Injured During Project k Shoot remembers old Holi celebration
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बीते दिनों फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनकी पसली में चोट आई। जैसे ही यह खबर सामने आई बिग बी के फैंस की चिंता बढ़ गई और सभी सदी के महानायक के लिए दुआ करने लगे। फैंस की दुआ काम आई और फिलहाल अमिताभ बच्चन खतरे से बाहर हैं। कल उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सेहत का हाल बताते हुए कहा था, 'मैं आपकी प्रार्थनाओं से ठीक हो रहा हूं और आराम कर रहा हूं।' इसके अलावा बिग बी ने ब्लॉग भी लिखा है, जिसमें उन्होंने होली का पुराना समय याद किया है।

Amitabh Bachchan Health: Big B share blog After Injured During Project k Shoot remembers old Holi celebration
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के हालिया ब्लॉग पोस्ट में उनकी यह कसक साफ दिखाई दे रही है कि अब वह पहले जैसी होली नहीं मना पा रहे हैं। एक्टर ने अपनी सेहत का हाल बताते हुए पुराने दिन याद किए हैं, जब धूमधाम से होली सेलिब्रेशन हुआ करता था। साथ ही उन्होंने अपने बाबू जी हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां साझा की हैं।
Bollywood: कभी डराती तो कभी रिझाती हैं ये महिला खलनायक, इनके अभिनय की फैंस आज भी करते हैं तारीफ

Amitabh Bachchan Health: Big B share blog After Injured During Project k Shoot remembers old Holi celebration
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'घर के सुस्त माहौल और हर तरह की फिजिकल एक्टिविटी पर रोकथाम के बीच, होली के उत्सव में हिस्सा लेने में असमर्थता.. और होली का उल्लास, जो इतने जोश और इतने अच्छे ढंग से मनाया जाता था, वह अब खो गया है और ऐसा वर्षों से है।' बिग बी ने आगे लिखा, 'ओपन हाउस.. सभी का उल्लासपूर्ण स्वागत.. म्यूजिक, डांस और सौहार्द से सराबोर सैकड़ों लोग.. सुबह से शुरू होकर कभी न खत्म होने वाला हुड़दंग...।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें साझा कर अपने गुरु नीब करौरी बाबा को दी श्रद्धांजलि, कही यह खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health: Big B share blog After Injured During Project k Shoot remembers old Holi celebration
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है, 'हो सकता है वो वक्त फिर कभी न आए..लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो दिन आएंगे.. हालांकि, मुश्किल लग रहा है.. कम से कम अभी के लिए तो..। ऐसे चिंतन के समय में बाबू जी के शब्द याद आते हैं। उनकी कविता 'जीवन के पहिए के नीचे' याद आती है।' अपने इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने फैंस से अपने काम की खूबियां और कमिया भी पूछी हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health: Big B share blog After Injured During Project k Shoot remembers old Holi celebration
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पोस्ट साझा करने के अलावा बिग बी नियमित रूप से ब्लॉग भी लिखते हैं।  'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद बिग बी फिलहाल अपने घर जलसा में आराम कर रहे हैं। 'प्रोजेक्ट के' मूवी के बारे में बता दें कि इसमें प्रभास, दीपिका और अमिताभ के अलावा दिशा पाटनी भी हैं। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं।
Fardeen Khan: कंट्रोवर्सी किंग रह चुके हैं फरदीन खान, फिल्मों से दूर होकर भी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed