फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी सेहत का हाल, एक्शन सीन शूट करने के दौरान पसली में आई थी चोट

Tue, 07 Mar 2023 12:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Mar 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan health update after injury on set project k he expresses gratitude to fans for recovering
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीते दिन फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। एक सीन करते वक्त उनकी पसली में चोट लग गई थी, जिसके बाद अभिनेता मुंबई वापस आ गए थे। अब बिग बी ने अपने व्लॉग में अपनी सेहत का हाल बताया है। बिग बी का कहना है कि उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बता दें कि इस वक्त अमिताभ बच्चन की उम्र 80 साल है और फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद अब वह प्रोजेक्ट के में एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं।

amitabh bachchan health update after injury on set project k he expresses gratitude to fans for recovering
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत का हाल बताते हुए लिखा, 'सबसे पहले उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो मेरी चोट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हैं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए प्यार। धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं, लेकिन इसमें अभई वक्त लगेगा। डॉक्टरों ने जो निर्देश दिए हैं उनको बहुत ही सावधानी के साथ फॉलो कर रहा हूं। आराम कर रहा हूं'।

इसे भी पढ़ें- Sheezan Khan: जेल से निकलने के बाद फैमिली के साथ एन्जॉय करते दिखे शीजान, होली सेलिब्रेशन की तस्वीर आई सामने

amitabh bachchan health update after injury on set project k he expresses gratitude to fans for recovering
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'आराम करना है और चेस्ट पर स्ट्रैप बांधे रखना है। फिलहाल सभी काम बंद हो गए हैं। अब यह सब तभी शुरू होगा, जब डॉक्टरों की परमिशन मिल जाएगी और थोड़ा बेहतर हो जाऊंगा। इसके बाद बिग बी ने जलसा में होलिका दहन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, कल रात जलसा में होलिका जलाई गई थी, होली के दिन तारीख को लेकर भ्रम हो रहा था। असमंजस में जो कुछ किया जा सकता था वो नहीं किया गया। मैं आराम करता हूं, लेकिन इस खुशी के त्योहार के जश्न में मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। रंगों की बहार हो होली आपके जीवन में बहुमुखी रंग लाए, अभी के लिए हमेशा की तरह मेरा आभार'।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan health update after injury on set project k he expresses gratitude to fans for recovering
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले दिनों अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि उन्हें एक्शन सीन करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें शूटिंग छोड़ मुंबई वापस लौटना पड़ा था। 

विज्ञापन
amitabh bachchan health update after injury on set project k he expresses gratitude to fans for recovering
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोजेक्ट के की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें खूब एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये के आसपास है। कुछ समय पहले इस फिल्म के पोस्टर्स सामने आए थे, लेकिन अभी तक सितारों के लुक रिवील नहीं किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed