फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: गिनीज बुक में दर्ज हैं बॉलीवुड के इन सितारों के नाम, सोनाक्षी सिन्हा से ललिता पवार तक ने बनाया रिकॉर्ड

Tue, 07 Mar 2023 10:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Mar 2023 10:44 AM IST
सार


 

विज्ञापन
these bollywood celebs name is recorded in guinness world records sonakshi lalita pawar kumar sanu asha
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने अपने नाम बड़े-बड़े खिताब हासिल किए हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वह लोगों की पहचान में रहते हैं। इनकी कमर्शियल और नॉन-कमर्शियल दोनों की फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों की सफलता के लिए इन सितारों को आए दिन किसी न किसी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। लेकिन आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे सितारों के नाम बताएंगे जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। 

these bollywood celebs name is recorded in guinness world records sonakshi lalita pawar kumar sanu asha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram

सोनाक्षी सिन्हा
अपनी बेबाक अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली सोनाक्षी का नाम भी इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां एक समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था। साल 2016 में सोनाक्षी ने अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया था।


इसे भी पढ़ें- Shahid Kapoor: शाहिद कपूर को नहीं पसंद 'क्यूट बॉय' की इमेज, बोले- नफरत है इस शब्द से
 
these bollywood celebs name is recorded in guinness world records sonakshi lalita pawar kumar sanu asha
ललिता पवार - फोटो : सोशल मीडिया

ललिता पवार
जब-जब बॉलीवुड में विलेन का नाम लिया जाता है, तब-तब ललिता पवार का नाम लिस्ट में जरूर शामिल रहता है। ललिता पवार ने फिल्मों में विलेन के किरदार से तो सुर्खियां बोटरीं साथ ही उनको रामायण सीरियल में मंथरा के किरदार से भी पहचान मिली। ललिता पवार ने सबसे लंबे तक काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक तक पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood celebs name is recorded in guinness world records sonakshi lalita pawar kumar sanu asha
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

आशा भोसले
आशा भोसले एक मशहूर सिंगर हैं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई गाने गाए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2011 में अधिकतम स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई। आशा भोसले पहले ही कई भारतीय भाषाओं में लगभग 11,000 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।

विज्ञापन
these bollywood celebs name is recorded in guinness world records sonakshi lalita pawar kumar sanu asha
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम

कुमार सानू
कुमार सानू 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर हैं। उनके गाने आज भी युवाओं के बीच खूब सुने जाते हैं। कुमार शानू ने 1993 में एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। यही कारण है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed