फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को मिला बड़ा सम्मान, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम

Tue, 07 Mar 2023 09:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Mar 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
gangubai actress alia bhatt named in the list of variety impactful international women of 2023
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली इस अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले अभिनेत्री के लिए बड़ी और खुशखबर है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

gangubai actress alia bhatt named in the list of variety impactful international women of 2023
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।

इसे भी पढ़ें- Anupam Kher Net Worth: दो बंगले, करोड़ों की गाड़ियां, अनुपम खेर की कुल संपत्ति जान खुली रह जाएंगी आंखें

gangubai actress alia bhatt named in the list of variety impactful international women of 2023
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gangubai actress alia bhatt named in the list of variety impactful international women of 2023
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है'। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था।

विज्ञापन
gangubai actress alia bhatt named in the list of variety impactful international women of 2023
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed