फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: पठान के आगे धुआं-धुआं हुई सेल्फी-शहजादा, होली पर कैसा रंग दिखाएगी तू झूठी मैं मक्कार?

Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
monday box office report  pathaan akshay kumar selfiee shehzada collection tu jhoothi main makkaar prediction
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 को अगर हिंदी सिनेमा के लिहाज से बेहद खराब कहें तो यह गलत नहीं होगा। क्योंकि जिस तरीके से एक के बाद फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटती जा रही थीं, उससे तो लगातार मेकर्स और अभिनेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही थीं। लेकिन साल 2023 में जब पठान रिलीज हुई और उसने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने शुरू किए तब जाकर सभी की जान में जान आई। हालांकि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन पठान अब भी लल्लनटॉप है। इसके अलावा अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा भी अभी थिएटर्स में टिकी हुई है। वहींं होली के खास मौके पर रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार भी रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि बीते सोमवार को बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

monday box office report  pathaan akshay kumar selfiee shehzada collection tu jhoothi main makkaar prediction
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी काफी बुरा प्रदर्शन कर रही है। पहले ही दिन इस फिल्म के प्रदर्शन ने यह बता दिया था कि सेल्फी की सूरत बिगड़ जाएगी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने महज 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। समय बीतते हुए फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है और अब तो यह लाखों में सिमटकर रह गई है। सेल्फी के 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म की कुल कमाई 16.48 करोड़ रुपये हो गई है। 

monday box office report  pathaan akshay kumar selfiee shehzada collection tu jhoothi main makkaar prediction
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा
कार्तिक आर्यन भले ही हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे हैं, लेकिन उनकी शहदाजा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। बीते साल जब अभिनेता की भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी, उसके ब्लॉकस्टर जाने के बाद से सभी को कार्तिक की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। शहजादा रिलीज हुई, लेकिन जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, वैसा हो नहीं पाया। इस फिल्म ने 18वें दिन यानि तीसरे सोमवार को महज 20 लाख रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 31.62 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monday box office report  pathaan akshay kumar selfiee shehzada collection tu jhoothi main makkaar prediction
पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख की बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी बेहद सफल रही है।  पठान सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। पठान बाहुबली, बाहुबली 2, केजीएफ, दंगल और वॉर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 41वें दिन तक भी पठान सिनेमाघरों में मजबूती से डटी हुई है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने छठे सोमवार को 80 लाख रुपये का कारोबार किया है। पठान का कुल कलेक्शन 535.43 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
monday box office report  pathaan akshay kumar selfiee shehzada collection tu jhoothi main makkaar prediction
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इस शुक्रवार 8 मार्च को यानी होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते रविवार से ही चालू हो गई है। एडवांस बुकिंग में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। पठान के बाद अब मेकर्स को तू झूठी मैं मक्कार के सुपरहिट होने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed