फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई बना 'चाची' तो किसी ने 'आंटी नंबर 1' बन जीता दर्शकों का दिल, लेकिन अमिताभ की हुई थी खूब आलोचना

Fri, 22 May 2020 04:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 22 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan In Laawaris Here Are Actors Who Wear Female Getup For Film
परदे पर लड़की बने अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में अभिनेताओं को अलग अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। ऐसे में कई अभिनेता पर्दे पर महिला का भी रूप ले चुके हैं, यानी किरदार की मांग पर अभिनेता फीमेल गेटअप में भी नजर आए हैं। इनमें से कुछ सितारों को जहां दर्शकों ने काफी पसंद किया तो वहीं कुछ अभिनेता महिला बनकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रहे। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि कौन से हैं वो सितारे जो अपनी फिल्मों में महिला बने नजर आए....

Amitabh Bachchan In Laawaris Here Are Actors Who Wear Female Getup For Film
लावारिस - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन-लावारिस

अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिस आज ही के दिन 39 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक गाना था, 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...' इस गाने में अमिताभ महिलाओं के कपड़े पहन डांस करते नजर आए थे। हालांकि उस वक्त उन्हें इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं उनकी पत्नी भी उन्हें इस अवतार में देख नहीं पाईं। यहां तक की लोगों ने उन्हें नचनिया तक कहा था।

Amitabh Bachchan In Laawaris Here Are Actors Who Wear Female Getup For Film
कमल हासन - फोटो : Twitter

कमल हासन- चाची 420

कमल हासन फिल्म ‘चाची 420’ में एक महिला के गेटअप में नजर आए थे। बेहतरीन एक्टिंग के साथ कमल ने इस फिल्म को हर आयु वर्ग के दर्शक की पसंदीदा फिल्मों में से एक बना दिया। कमल का चाची का लुक काफी पसंद किया गया था।अपनी पत्नी को वापस लाने और बेटी के साथ कुछ समय बिताने के लिए एक कोरियोग्राफर किस तरह नैनी बन जाता है, ये देखना काफी मजेदार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan In Laawaris Here Are Actors Who Wear Female Getup For Film
गोविंदा - फोटो : Twitter

गोविंदा- आंटी नंबर 1

हीरो नंबर वन के नाम से मशहूर गोविंदा ने अपने दौर में कई सालों तक दर्शकों के दिलों में राज किया। ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा कि लड़की बन पहली बार किसी हीरो ने फैंस का दिल जीता तो वो गोविंदा ने। गुलाबी साड़ी और गजरा लगाए गोविंदा ने जो डांस किया उसे लोग आजतक नहीं भूले।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan In Laawaris Here Are Actors Who Wear Female Getup For Film
आमिर खान - फोटो : Twitter

आमिर खान- बाजी

फिल्म ‘बाजी’ में आमिर खान एक खास हिस्से में लड़की बने नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर जूली बनकर दुश्मनों से लड़ते हैं, इसके लिए आमिर ने गाउन पहना और साथ ही लाउड मेकअप किया था। इतना ही नहीं इसके बाद भी आमिर ने कई विज्ञापनों में लड़की का रूप धारण किया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed