{"_id":"5acdb9d64f1c1b1b3d8b4769","slug":"amitabh-bachchan-is-ready-to-introduce-his-grandson-agastya-nanda-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है बच्चन परिवार का स्टार किड, देखते ही फिदा हो जाएंगी लड़कियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है बच्चन परिवार का स्टार किड, देखते ही फिदा हो जाएंगी लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए जबकि बेटी श्वेता नंदा ने तो इंडस्ट्री का रुख ही नहीं किया। एक तरफ जहां बिग बी ने बॉलीवुड को अपने कदमों पर झुका दिया वहीं उनके बेटे अभिषेक आज भी स्टार बनने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हो रहे हैं।
2 of 5
इस समय अगस्त्य विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य ने खुद बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है। वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अगस्त्य ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। इस शॉर्ट फिल्म को देखकर नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन काफी इंप्रेस हुए हैं।
3 of 5
दरअसल, श्वेता नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य फिल्म मेकिंग में भी काफी रुचि रखते हैं। इसके चलते ही उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही वह ये फिल्म यूट्यूब पर भी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन यह देखकर काफी खुश हैं कि उनकी थर्ड जनरेशन भी कला के क्षेत्र में योगदान देना चाहती है। इसके चलते अगस्त्य ने डायरेक्शन के मामले में नेचुरल इंट्रस्ट दिखाया है। यह देख कर अमिताभ और जया काफी खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त्य ने न सिर्फ स्क्रिप्ट लिखी है बल्कि यह फिल्म अच्छे से डायरेक्ट भी की है। फिल्म में उन्हीं ने बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया है। जब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने ये फिल्म देखी तो वह काफी खुश हुए। अब उन्हें लगता है कि अगस्त्य बच्चन फैमिली में पहले फिल्ममेकर बनेंगे। आपको बता दें कि जया बच्चन चाहती थीं कि अभिषेक एक अच्छे डायरेक्टर बनें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।