फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की वजह से अमिताभ बच्चन ने की थी जया से शादी, 47 साल बाद बताया किस्सा

Wed, 03 Jun 2020 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 03 Jun 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 47th wedding anniversary special
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। आज उनकी शादी की 47वीं सालगिरह है। इस मौके पर अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही बताया कि उनकी शादी कैसे हुई।

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 47th wedding anniversary special
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, '47 साल .. आज .. 3 जून, 1973 .. !! हमने तय किया था कि अगर जंजीर सफल होगी, तो हम कुछ दोस्तों के साथ पहली बार लंदन जाएंगे। मेरे पिता जी ने पूछा कि किसके साथ जा रहे हो? जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि तुम जाने से पहले उससे (जया बच्चन) शादी कर लो .. वरना तुम मत जाओ .. इसलिए .. मैंने उनकी बात मानी .. !!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

47 years .. today .. June 3, 1973 .. !! Had decided if Zanjeer would succeed, we would along with a few friends go to London for the first time .. My Father asked who you going with ? When i told him who , he said you must marry her before you go .. else you don’t go .. So .. I obeyed .. !!

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 47th wedding anniversary special
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : social media

जया और अमिताभ की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। सिमी ग्रेवाल के चैट शो Rendezvous में अमिताभ ने अपनी और जया की पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था। बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 47th wedding anniversary special
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : file photo

मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 47th wedding anniversary special
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : social media

इसके काफी समय बाद ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म 'गुड्डी' की स्क्रिप्ट लेकर अमिताभ के पास आए। 'गुड्डी' के बाद दोनों ने फिल्म 'एक नजर' में साथ काम किया। इस फिल्म के साथ ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी थी। इसके बाद 3 जून 1973 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में अमिताभ और जया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी।

गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे फोड़कर ले ली जान, श्रद्धा कपूर और आथिया शेट्टी ने जताई नाराजगी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed