फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब जया बच्चन के सामने ही अमिताभ ने रेखा को पकड़कर लगा दिया था रंग, होली के माहौल में दिखा था तनाव

Mon, 29 Mar 2021 07:47 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Mar 2021 07:47 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jaya bachchan and Rekha holi special song Rang Barse was loved by audience
अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। अमिताभ और जया पर्दे पर तो अपना धमाल दिखाए ही साथ ही दोनों ने असल जिंदगी में कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया था जब अमिताभ की जिंदगी में रेखा आ गईं थीं। उन दिनों अमिताभ और रेखा के अफेयर की जबरदस्त चर्चा होती थी। इतना ही नहीं होली के मौके पर अमिताभ ने जया के सामने ही रेखा को रंग लगा दिया था और जया का चेहरा उतर गया था।

Amitabh Bachchan Jaya bachchan and Rekha holi special song Rang Barse was loved by audience
अमिताभ, रेखा, संजीव कुमार - फोटो : Instagram

दरअसल हम यहां बात करे रहे हैं यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' के बारे में जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और संजीव कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इस रोमांटिक फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया और रेखा की असल प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली थी। साथ ही इसका होली गाना काफी मशहूर हुआ था।

Amitabh Bachchan Jaya bachchan and Rekha holi special song Rang Barse was loved by audience
रंग बरसे - फोटो : Instagram

फिल्म को तो दर्शकों ने पसंद किया था, लेकिन इससे भी ज्यादा मशहूर हुआ था फिल्म का गाना 'रंग बरसे'। फिल्म में होली का एक सीन दिखाया गया था जिसमें चारों कलाकार एक दूसरे के साथ रंग खेलते नजर आते हैं। इस गाने के दौरान अमिताभ कई बार रेखा को रंग लगाते हैं जबकि वो संजीव कुमार की पत्नी रहती हैं और जया भी फिल्म में बिग बी की पत्नी बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jaya bachchan and Rekha holi special song Rang Barse was loved by audience
यश चोपड़ा, रेखा, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

इस गाने के दौरान कई बार अमिताभ रेखा को रंग लगाते हैं वहीं संजीव कुमार और जया दूर से ही उनका रोमांस देखते हैं। फिल्म में इसे मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन असल जिंदगी में भी अमिताभ- जया और रेखा का लव ट्राएंगल था ऐसे में दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आया था। अमिताभ और रेखा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था जिसमें 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jaya bachchan and Rekha holi special song Rang Barse was loved by audience
अमिताभ-रेखा

'सिलसिला' अमिताभ और रेखा की साथ में आई आखिरी फिल्म थी। दोनों के बीच अब इतनी दूरियां आ चुकी हैं कि अगर असल जिंदगी में कभी वो एक-दूसरे से टकरा भी जाते हैं तो नजरें चुराकर निकल जाते हैं, लेकिन दिल  ही दिल दोनों आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed