फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर अमिताभ बच्चन ने साझा की तस्वीर, अभिषेक-श्वेता भी आए नजर

Sun, 29 Aug 2021 07:50 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan Jaya play football with young Abhishek and Shweta
अमिताभ बच्चन- अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। एक तरफ वो इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर वो अपने बेबाक विचार भी पोस्ट करने से नहीं झिझकते है। बता दें कि 29 अगस्त को पूरा देश हॉकी इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद कर रहा है। दरअसल, मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को भारत में नेशनल स्पोर्ट्स डे के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी खास अंदाज़ में बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बॉल के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh bachchan Jaya play football with young Abhishek and Shweta
अमिताभ बच्चन ने साझा की तस्वीर - फोटो : Instagram: @amitabhbachchan

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन खेल रहे हैं, वहीं अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता उन्हें देखते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में जया बच्चन भी नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- नेशनल स्पोर्ट्स डे। 


 
Amitabh bachchan Jaya play football with young Abhishek and Shweta
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिषेक फूटबाल खेलते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में जीते भारत के सभी विजताओं की वीडियो भो साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan Jaya play football with young Abhishek and Shweta
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में अभिषेक बच्चन फिल्म 'बिग बुल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ की गई। अभिषेक बहुत जल्द 'बॉब बिश्वास' और सीरीज 'ब्रीद' के अगले सीजन में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
Amitabh bachchan Jaya play football with young Abhishek and Shweta
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' रिलीज हुई है। इसके अलावा वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। वहीं इन दिनों अमिताभ गेम शो केबीसी 13 होस्ट कर रहे हैं और दर्शकों को शो काफी पसंद आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed