फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'झुंड' के कानूनी विवाद से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' में इस अभिनेत्री के आने की चर्चा, पांच खबरें

Sun, 17 Nov 2019 08:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 17 Nov 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jhund served legal notices to Mona Singh will seen in laal singh chaddha five news
Jhund, Mona Singh - फोटो : amar ujala

अमिताभ बच्चन की 'झुंड' पर लगे कॉपीराइट के आरोप


इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'झुंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की ये फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं। ऐसे में अब फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार साउथ सिनेमा के फिल्मकार नंदी चिन्नी कुमार ने 'झुंड' के मेकर्स पर कॉपीराइट का आरोप लगाया है। नंदी चिन्नी कुमार ने अपने दावे में कहा है कि उन्होंने 2017 में फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए थे। 

Amitabh Bachchan Jhund served legal notices to Mona Singh will seen in laal singh chaddha five news
Niya Sharma - फोटो : social media

टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने की शादी
छोटे पर्दे के सीरियल तेनाली रामा में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा निया शर्मा शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शाह से शादी कर ली है। निया शर्मा ने सीरियल तेनाली रामा में श्रद्धा का किरदार किया है। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करके दी है। तस्वीर में वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ दुल्हन के लिबास में दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर निया शर्मा की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Now we can hangout forever! @anubhavshah2

A post shared by Niya sharma😇 (@niyasharma08) on

Amitabh Bachchan Jhund served legal notices to Mona Singh will seen in laal singh chaddha five news
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का नया टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अजय के करियर की 100वीं फिल्म होगी। बीते दिनों इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। अब 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का नया टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 'रिश्तों का फर्ज या मिट्टी का कर्ज' नाम से जारी किए गए इस टीजर में दो लोगों के हाथ दिखाई दे रहे हैं। टीजर में दो लोग एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और उस दौरान एक कंगन को एक हाथ से दूसरे हाथ पर देते दिखाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rishton ka farz… Ya mitti ka karz? #TanhajiTheUnsungWarrior, in cinemas 10th January 2020. TANHAJI TRAILER IN 2 DAYS @kajol #SaifAliKhan @omraut @bhushankumar #AjayDevgnFFilms @tseries.official @tseriesfilms @tanhajifilm

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jhund served legal notices to Mona Singh will seen in laal singh chaddha five news
Parineeti Chopra - फोटो : Instagram

घायल होने के बाद फिजियोथेरेपिस्ट का सराहा ले रही हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बीते दिनों परिणीति चोपड़ा घायल हो गईं। इस बात की जानकारी खुद परिणीति ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अब वह जल्द ठीक होने के लिए फिजियोथेरेपी ले रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह फिजियोथेरेपी लेती नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recovery Day 1. My whole body is stiff and tight 😩 Thanks my physiotherapist Apoorva for taking care of me 💕

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Jhund served legal notices to Mona Singh will seen in laal singh chaddha five news
laal singh chaddha - फोटो : social media

"लाल सिंह चड्ढा" में नजर आ सकती हैं मोना सिंह
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" क्रिसमस 2020 में रिलीज होगी। आमिर इस फिल्म में एक पंजाबी की भूमिका निभा रहे है, जिसके लिए वह शारीरिक ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुजर रहे है। अतुल कुलकर्णी लिखित इस फिल्म को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस बीच "लाल सिंह चड्ढा" में अभिनेत्री मोना सिंह भी नजर आ सकती हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मोना सिंह इस फिल्म में दिखेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed