एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया है कि वो हिंदी सिनेमा के महानायक हैं। दरअसल हाल ही में अपनी एक फिल्म के शूट के दौरान अमिताभ ने 14 मिनट के एक सीन का एक ही शॉट में परफेक्ट टेक दिया है। ऐसे में जैसे ही शॉट कंप्लीट हुआ वैसे ही सेट तालियों से गूंज उठा। बता दें कि शूटिंग सेट का ये किस्सा फिल्म के साउंड डिजानर रसेल पोकटी के ट्वीट से सामने आया है। गौरतलब है कि अमिताभ ने कई ऐसे किरदार किए हैं जिन्होंने दर्शकों के दिल से लेकर अवॉर्ड्स तक जीते हैं। इस पैकेज में बात करते हैं अमिताभ के 5 दमदार किरदारों की...
एक बार में अमिताभ बच्चन ने दिया 14 मिनट का शॉट, इन पांच किरदारों से भी जीता जनता का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- पा
किरदार- ओरो
साल 2009 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म पा में उन्होंने ओरो का किरदार निभाया था। फिल्म में अमिताभ के लुक्स से लेकर उनकी एक्टिंग तक ने काफी सुर्खियां बंटोरी थीं। 12 साल के बच्चे के गेटअप के लिए अमिताभ को घंटो मेकअप रूप में बैठना पड़ता था। इस फिल्म के लिए अमिताभ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। वहीं एक और बात जो इस फिल्म में खास थी कि रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी फिल्म में रिवर्स हो गई थी और अभिषेक ने अमिताभ के किरदार के पिता का रोल निभाया था।
फिल्म- शहंशाह
किरदार- विजय श्रीवास्तव
'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं..', 1988 में रिलीज हुई फिल्म का ये डायलॉग आज भी एक दम फ्रेश फील होता है। फिल्म शहंशाह में अमिताभ की दमदार एक्टिंग की वजह से ही आज अमिताभ को बॉलीवुड का शहंशाह कहते हैं। फिल्म में अमिताभ एक कड़क पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में खूब जमे थे।
फिल्म- ब्लैक
किरदार - धीरज साही
रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ब्लैक में अमिताभ ने धीरज साही का किरदार निभाया था। संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म देखकर कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे। फिल्म में अमिताभ एक टीचर के किरदार में थे। अमिताभ ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।
फिल्म- पिंक
किरदार- दीपक सहगल
2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन ने एक वकील का किरदार निभाया था। फिल्म में अमिताभ ने अपने दमदार डायलॉग्स डिलीवरी से सभी का दिल जीता था। इसके साथ ही फिल्म को बेस्ट डायलॉग्स के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।