{"_id":"5d0b2fc58ebc3e56d27e9dff","slug":"disha-patani-feels-unfortunate-for-not-sharing-screen-with-katrina-kaif-in-salman-khan-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' की बंपर कमाई के बाद भी दिशा पाटनी को इस बात का है अफसोस, कनेक्शन कटरीना से जुड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' की बंपर कमाई के बाद भी दिशा पाटनी को इस बात का है अफसोस, कनेक्शन कटरीना से जुड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha, Salman and Katrina
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिले रिस्पांस के देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही कलेक्शन 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार दिशा पाटनी नजर आईं। फिल्म के हिट होने के बाद दिशा ने बड़ा खुलासा किया। दिशा ने इंटव्यू में बताया कि सलमान के साथ काम करने बाद भी उन्हें किस बात का पछतावा है।
2 of 5
सलमान खान और दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी (Disha Patani) अभी किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने की जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। दिशा कहती हैं कि वह अपने काम को एन्जॉयमेंट के साथ करती हैं। सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर दिशा ने कहा- 'सलमान हार्ड वर्किंग और दयालु हैं। कई साल काम करने के बाद भी वह हमेशा काम को लेकर उत्साहित रहते हैं।'
3 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
'भारत' फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। हालांकि फिल्म में कटरीना और दिशा एक साथ नजर नहीं आईं। दोनों का फिल्म में एक साथ कोई भी सीन नहीं था। फिल्म में कटरीना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर न करने को लेकर दिशा काफी दुखी हैं। दिशा कहती हैं कि हम दोनों भले ही एक ही फिल्म में थे लेकिन एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
आपको बता दें, दिशा पाटनी 'भारत' फिल्म से पहले 'बागी 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिशा ने पहली बार कथाकथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में दिशा और टाइगर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani
- फोटो : file photo
'भारत' के बाद दिशा पाटनी मोहित सूरी की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'मलंग' है। इसमें दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे। खबरों की मानें तो यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। दिशा पाटनी ने साल 2017 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हिंदी सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।