बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक बार फिर से जमीं पर उतरे। बुधवार (19 जून) को देर रात मुंबई में 'ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड 2019' (Grazia Millennial Awards 2019) हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में सिनेमाजगत के दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर करण जौहर तक सभी सितारे पहुंचे। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इन सभी सेलिब्रिटीज ने जमकर मस्ती की और सेल्फी भी ली। इस अवॉर्ड फंक्शन में कौन कैसे पहुंचा तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं।
ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड: दीपिका पादुकोण ने लूट ली सारी लाइमलाइट, तस्वीरों में देखें कौन पहुंचा कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार की तरह इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिर से लाइमलाइट लूट ले गईं। दीपिका पैरेट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थीं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका ने पोनी की हुई थी और सिंपल इयरिंग्स पहने हुए थी। दीपिका पर यह कलर काफी जंच रहा था।
दीपिका पादुकोण के अलावा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी पहुंचीं। जाह्नवी ने पिंक कलर का जंपसूट पहना हुआ था। इसके साथ ही विक्की कौशल अपने भाई सनी कौशल के साथ इस अवॉर्ड नाइट में स्पॉट हुए। हाल ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं तो वहीं करण जौहर (Karan Johar) ब्लैक कोट-पैंट में नजर आए।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
इसके अलावा सिद्धान्त, शिबानी डांडेकर ने भी इस फंक्शन में शिरकत की। इस मौके पर इन सभी सितारों सेल्फी भी ली। इस सेल्फी में दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अनन्या पांडे के अलावा कई और सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 'छपाक' फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी हैं। यह एक बायोपिक है जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है।

इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ '83' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रणवीर की पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं अनन्या पांडे की बात करें तो वह 'पति पत्नी और वो' फिल्म में नजर आएंगी। अनन्या ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी है। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।