फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुष्मिता सेन की मां ने आरती उतारकर नई नवेली दुल्हन चारू असोपा का कराया गृह प्रवेश, देखिए वीडियो

Thu, 20 Jun 2019 02:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 20 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen family welcomes Charu Asopa at home with Bengali rituals griha pravesh video viral
Rajiv Sen and Charu Asopa - फोटो : instagram

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) के साथ बंगाली रीति रिवाज से धूमधाम से शादी की। शादी की कई तस्वीरें नए नवेले दूल्हा दुल्हन की आई थीं। वहीं अब शादी के 4 दिन बाद सुष्मिता की भाभी का गृह प्रवेश का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन की मां बहू की आरती उतारकर गृह प्रवेश कराते हुए दिखाई दे रही हैं। 

Sushmita Sen family welcomes Charu Asopa at home with Bengali rituals griha pravesh video viral
Rajiv Sen and Charu Asopa - फोटो : instagram

इस वीडियो में राजीव मरून कलर का कुर्ता पहने हुए हैं तो वहीं चारू सुर्ख लाल रंग की गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुई हैं। वीडियो में यह कपल एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। वीडियो में चारू असोपा (Charu Asopa) आलते की थाल में पैर रखकर गृह प्रवेश कर रही हैं। चारू के गृह प्रवेश करते ही घर में मौजूद सभी महिलाएं बंगाली रीति के अनुसार शुभ काम के दौरान निकाले जानी वाली ध्वनि से नई नवेली बहू का स्वागत करते हुए दिखाई दीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neelam asopa (@neelam_asopa) on

Sushmita Sen family welcomes Charu Asopa at home with Bengali rituals griha pravesh video viral
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 16 जून को एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद चारू और राजीव की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neelam asopa (@neelam_asopa) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen family welcomes Charu Asopa at home with Bengali rituals griha pravesh video viral
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता ने कुछ वीडियो भी शेयर किए। भाई की शादी में सुष्मिता ने खूब एंज्वॉय किया। एक वीडियो में सुष्मिता सगाई की अंगूठियां फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं एक और वीडियो में राजीव, चारू को घुटने पर बैठकर अंगूठी पहनाते हैं। एक वीडियो में सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों रेने और अलीशा के साथ चुनरी लेकर डांस करती दिख रही हैं। चारू के परिवार वालों ने सुष्मिता को भी गिफ्ट में कई कपड़े दिए। 

विज्ञापन
Sushmita Sen family welcomes Charu Asopa at home with Bengali rituals griha pravesh video viral
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता ने रोहमन के साथ संगीत में डांस भी किया। इससे पहले राजीव और चारू की हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। हल्दी सेरेमनी में चारू ने येलो कलर का लहंगा पहना था और व्हाइट-पिंक कलर की ज्वैलरी कैरी की। आपको बता दें, 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed