फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan : राज कपूर की होली पार्टी अमिताभ के लिए बनी संजीवनी, इस गाने ने बदल दिया 'बीग बी' का करियर

Wed, 08 Mar 2023 11:19 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan movies career holi festival rang barse after raj kapoor holi party
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

देशभर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में जब भी होली के गानों का जिक्र आता है, तब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला' के गाने को कैसे भूला जा सकता है। फिल्म का गाना ‘रंग बरसे’ सबकी जुबान पर होता है। गाने में रेखा के साथ अपने रोमांस को लेकर भी वह काफी चर्चा में थे। इस गाने ने फिल्म के हिट होने में भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का यह गाना लोगों को काफी पसंद आया था।

amitabh bachchan movies career holi festival rang barse after raj kapoor holi party
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

 इस गाने का असर उनके करियर पर भी काफी गहरा पड़ा था। दरअसल, यह ऐसा समय था जब राज कपूर की होली पार्टी इंडस्ट्री में काफी चर्चित थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल होते थे। यह ऐसा समय था जब बिग का करियर कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थी। 

amitabh bachchan movies career holi festival rang barse after raj kapoor holi party
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
राज कपूर की होली पार्टी में अमिताभ भी पहुंचे थे। इस पार्टी में जहां एक तरफ सभी होली के रंग में डूबे दिख रहे थे। वहीं, 'बिग बी' शांत और हताश सबसे अलग खड़े थे। इस बीच राज कपूर की नजर उनपर पड़ी और वह उनके पास गए। उन्होंने अमिताभ को समझाया कि त्योहार का दिन है। ऐसे में उदास और हताश परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। वहीं, उन्होंने उनसे गाना गाने को भी कहा। उन्होंने का कि क्या पता तुम्हारा गाना यहां किसी को पसंद आ जाए और फिर तुम्हारा काम बन जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan movies career holi festival rang barse after raj kapoor holi party
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर के समझाने पर अमिताभ ने पार्टी में अपने पिता का लिखा लोक गीत ‘रंग बरसे’गाया। इस गाने ने पार्टी में धूम मचा दी। लोग गाने की धून पर झूम उठे। इस पार्टी में यश चोपड़ा भी मौजूद थे और जब उन्होंने इस गाने को सुना उन्होंने अपनी फिल्म 'सिलसिला' में शामिल किया। राज कपूर की पार्टी अमिताभ बच्चन के लिए एक संजीवनी की तरह साबित हुई।

विज्ञापन
amitabh bachchan movies career holi festival rang barse after raj kapoor holi party
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1981 में फिल्म 'सिलसिला' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री को लोगों लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, जया बच्चन और संजीव कुमार भी इस फिल्म में अहम किरदार में थे। फिल्म अपने जमाने की हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के अमिताभ के करियर की  गाड़ी पटरी पर लौट आई। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट साबित हुए। सिलसिला में बीग बी के पिता का द्वारा लिखा गया गाना ‘रंग बरसे’ ने लोगों का दिल जीत लिया था। 

यह भी पढ़ें- Bholaa: 'कैथी' के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? 'भोला' में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed