{"_id":"5d8d5eff8ebc3e01431c0ca3","slug":"amitabh-bachchan-open-his-old-age-problems-in-kaun-banega-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र के इस पड़ाव में आ गए हैं अमिताभ बच्चन, बोले- हाथ कांपते हैं और भूलने भी लगा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उम्र के इस पड़ाव में आ गए हैं अमिताभ बच्चन, बोले- हाथ कांपते हैं और भूलने भी लगा हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों से खुलकर बातें करते हुए नजर आते हैं। इस मंच से अक्सर प्रतिभागी अपनी निजी जिंदगी की कहानियां शेयर करते हैं तो वहीं अमिताभ भी अपने बारे में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। हाल ही के ऐपिसोड में अमिताभ ने जो खुलासा किया शायद उसे सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।
2 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कंटेस्टेंट अनिल जोशी से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया जिससे अभी तक लोग अंजान थे। अमिताभ ने बताया कि उनकी उम्र 77 साल हो चुकी है और अब वो कई बार चीजें भूल जाते हैं।
3 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने बताया कि घर में अक्सर ऐसा कई बार होता है जब वो रूम में कुछ सामान लेने जाते हैं और वहां जाकर भूल जाते हैं कि वो यहां क्यों आए थे। इसके बाद अपनी पत्नी और नौकरों से जाकर पूछते हैं कि वो कमरे में क्या लेने गए थे तब उन्हें जवाब मिलता है हमें क्या पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kbc 11
- फोटो : sony liv
इसके अलावा अमिताभ ने ये भी बताया कि अब उनकी उंगलियां ठीक से काम नहीं करतीं। उम्र के चलते उनका हाथ कांपने लगा है। सिग्नेचर करते हुए कई बार उन्हें इसका सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
kbc 10
- फोटो : sony
इससे पहले अमिताभ ने बताया था कि 'साल 2000 में जब केबीसी शुरू हुआ था उस समय मुझे पीठ में बहुत दर्द होता था। मुझे लगता था कि इस कुर्सी पर बैठने की वजह से शायद दर्द होता है लेकिन जब मैंने जांच कराई तो पता चला कि मुझे रीढ़ की हड्डी का टीबी (स्पाइनल ट्यूबरक्लोसिस) है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।