बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन सहित अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का अस्पातल में इलाज चल रहा है। अमिताभ बच्चन इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताने के अलावा भी अन्य सोशल मीडिया पोस्ट करते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन को भा गई ये सिंगर, वीडियो शेयर कर लिखा- 'आपने अस्पताल में मेरा दिन...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ देर पहले अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक युवती मशहूर गायक एड शीरन के सुपरहिट गाने शेप ऑफ यू को बेहद अलग अंदाज में गाती हुई दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने गायिका की प्रतिभा की तारीफ की है। साथ ही कहा है कि अस्पताल में उसके इस गाने ने बिग बी के दिन को बेहतर बनाया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे म्यूजिक पार्टनर और प्यारे दोस्त ने मुझे यह वीडियो भेजा है। मुझे नहीं पता यह कौन हैं, लेकिन मैं बस यही कह सकता हूं कि आपके पास बहुत खास प्रतिभा है। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे। अपने काम को करती रहो। आपने अस्पताल में मेरा दिन पहले जैसा उज्ज्वल कर दिया है। कर्नाटक और वेस्टन पॉप मिक्स, शानदार।'
T 3605 - My music partner and dear friend sent me this .. I do not know who this is but I can just say “You are a very special talent, God bless you .. keep up the good work .. you have brightened my day in the Hospital like never before. Mixing Karnatak & Western pop.. amazing!" pic.twitter.com/9YfkXDopnP
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट और युवती का गाना गाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महानायक के कई फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अस्पताल में भर्ती रहते हुए अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में वह अपने घर जलसा के बाहर लगने वाली फैंस की भीड़ को याद करते हुए भावुक हो गए थे।
दरअसल हर रविवार को अमिताभ घर से बाहर निकलते थे और फैंस का अभिवादन स्वीकार करते थे, लेकिन कोरोना के बाद से जलसा के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे जुड़ी तस्वीर साझा करते अमिताभ बच्चन ने भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा था, 'जो हाथ आप प्यार और समर्थन के साथ उठाते हैं, वही मेरी मजबूती है। यह मैं कभी भी अपने सिस्टम से गायब नहीं होने दूंगा। मेरी मदद करो भगवान। ये जलसा के फाटक आज सील हैं। सुनसान हैं लेकिन उम्मीद पे दुनिया कायम है। ईश्वर की इच्छा है कि वे फिर से प्रेम से भर जाएं।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on