फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: गिप्पी ग्रेवाल ने इस बॉलीवुड अभिनेत्री को मारा थप्पड़, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

Sat, 25 Jul 2020 11:17 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Neha Sharma and Gippy Grewal funny video goes viral
नेहा शर्मा, गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के सितारे सोशल मीडिया पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। बहुत से कलाकार अपने मजेदार वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार नेहा शर्मा और पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। 

Neha Sharma and Gippy Grewal funny video goes viral
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा शर्मा और गिप्पी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। गिप्पी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह नेहा शर्मा को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस पर अभिनेत्री हैरानी भरा रिएक्शन देती हैं। 

Neha Sharma and Gippy Grewal funny video goes viral
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनके साथ वहीं बैठे नेहा शर्मा उन्हें हाथ जोड़कर सत श्री अकाल कहती हैं। इस पर गिप्पी ग्रेवाल उनके थप्पड़ रसीद कर देते हैं। जिसके बाद नेहा शर्मा कहती हैं कि यह क्या किया। हालांकि इन दोनों का यह एक मजाकिया वीडियो है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sasrikal ji 🤣🤣🤣 @nehasharmaofficial #gippygrewal #reels #reelitfeelit #reelitin

A post shared by Gippy Grewal (@gippygrewal) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Sharma and Gippy Grewal funny video goes viral
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा और गिप्पी ग्रेवाल का यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और गायक हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। वहीं नेहा शर्मा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

विज्ञापन
Neha Sharma and Gippy Grewal funny video goes viral
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा शर्मा बॉलीवुड फिल्म यंगिस्तान, मुबारका और तानाजी जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नेहा शर्मा और गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म 'इक संधू हुंदा सी' में एक साथ दिखाई दिए थे, जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दर्शकों ने नेहा शर्मा और गिप्पी ग्रेवाल की जोड़ी को खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: Manoj Kumar Birthday: बुरे वक्त में मनोज कुमार ने दिया था अमिताभ बच्चन को 'रोटी, कपड़ा और मकान' का सहारा, हताश BIG B को ऐसे मिला था बड़ा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed