बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। फैंस भी इस मल्टीस्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जल्द ही अमिताभ का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 15 भी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन भी अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। अब हाल ही में, अमिताभ ने फिल्म देखकर बेटे की जमकर तारीफ की है।
Ghoomer: 'आपने फिल्म में अच्छा प्रदर्शन किया है', घूमर देखकर बिग बी ने बांधे बेटे अभिषेक की तारीफों के पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 'घूमर' की टीम ने दिवंगत बॉलीवुड कला निर्देशक नितिन देसाई के सम्मान में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को स्थगित करने का फैसला किया है, जो पहले 3 अगस्त को मुंबई में होना था। अब 'घूमर' का ट्रेलर 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फैंस अभिषेक को एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के बेताब हैं।
Adnan Sami: छह साल बाद UK में सजेगी अदनान सामी की सुरों की महफिल, कॉन्सर्ट की तारीखों का हुआ एलान
हाल ही में, अमिताभ ने फिल्म देखकर बेटे की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमेशा की तरह आपने फिल्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और फिल्म अपने आप में इतनी मनोरंजक है कि यह दर्शकों को अपनी तरफ जरूर खींच लेगी। आपको और आपकी फिल्म को ढेर सारा प्यार।’ बेटे के लिए पिता का यह प्यार देख फैंस भी बिग बी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Saiyami Kher: 'मुझे फेस सर्जरी कराने को मजबूर किया जाता था', सैयामी खेर ने बॉलीवुड के काले सच को किया उजागर
गौरतलब है कि ‘घूमर’ फिल्म हंगरी के दाएं हाथ के निशानेबाज दिवंगत कैरोली टैकस की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने अपने दूसरे हाथ के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपने बाएं हाथ से दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
Samantha: इलाज के लिए सामंथा ने मशहूर अभिनेता से उधार लिए पैसे? अभिनेत्री को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म
आपको बता दें कि आर बाल्की लिखित और निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ में अभिषेक बच्चन, अंगद बेदी, शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी राहुल सेनगुप्ता और ऋषि विरमानी ने मिलक लिखी है।