अभिनेत्री सैयामी खेर को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सैयामी अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों ‘घूमर’ का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जो दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हुआ था। अब हाल ही में, बॉलीवुड के काले सच को उजागर किया है।
Saiyami Kher: 'मुझे फेस सर्जरी कराने को मजबूर किया जाता था', सैयामी खेर ने बॉलीवुड के काले सच को किया उजागर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सैयामी खेर ने अपनी शोबिज यात्रा तेलुगु फिल्म ‘रे’ से शुरू की थी। अब सैयामी फिल्म ‘घूमर’ में नजर आने वाली हैं। 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की इंस्पिरेशनल कहानी है। इस फिल्म का टीजर जबरदस्त है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बॉलीवुड के उस सच को बयां किया है, जो हर न्यू कमर को फेस करना पड़ता है।
RARKPK: आलिया भट्ट ने एक हफ्ते में की थी दो बार शादी? करण जौहर ने अभिनेत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा
अपने अनुभव को याद करते हुए सैयामी खेर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब मैं शुरुआत कर रही थी तो बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे लिप जॉब और यहां तक कि नाक की सर्जरी भी करानी चाहिए। मुझे लगता है कि 18 को देना बहुत गलत सलाह है। यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल वैसा था, जैसे किसी भी नए खेल में शामिल होने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है।’
Ram Gopal Varma: 'पठान' ने साउथ की लहर पर लगाया ब्रेक, राम गोपाल वर्मा ने कुछ इस तरह की SRK की फिल्म की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन नियमों ने वास्तव में मुझे परेशान नहीं किया, लेकिन मुझे उम्मीद है कि किसी न किसी दिन यह सब हमारी इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। हमें शोबिज में विविधता को स्वीकार करने की जरूरत है।’
Nitin Desai: नितिन देसाई ने आत्महत्या के लिए खुद सजाया था मौत का सेट, यह थी उनकी आखिरी इच्छा
सैयामी ने अपने परिवार से मिले सपोर्ट के बारे में भी बताया और कहा, ‘मुझे केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों की राय की परवाह है। वे एकमात्र ऐसे लोग हैं, जिनकी राय वास्तव में मायने रखती है। सकारात्मक आलोचना बहुत अच्छी है क्योंकि यह आपको बेहतर बनाती है, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली थी कि वे मेरे आसपास थे क्योंकि उन्होंने कठिन समय में मुझे गले लगाया और मेरा समर्थन किया।’