फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: आलिया भट्ट ने एक हफ्ते में की थी दो बार शादी? करण जौहर ने अभिनेत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

Thu, 03 Aug 2023 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Karan Johar reveals Alia Bhatt got married twice in a week
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पिछले महीने की 28 तारीख को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के किरदार को काफी पसंद किया  जा रहा है। अब हाल ही में, फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट ने एक हफ्ते में दो बार शादियां की थी।

 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Karan Johar reveals Alia Bhatt got married twice in a week
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया-रणवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘रॉकी और रानी’ के रूप में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय और उनकी शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों से अपार प्यार मिला है। उन्होंने एक विवाह सीक्वेंस भी शूट किया था, जो फिल्म के आखिरी गाने ‘कुदमयी’ में देखने को मिला है। अब करण जौहर ने खुलासा किया है कि यह सीन आलिया की असल शादी के कुछ दिनों बाद ही शूट किया गया था।

Nitin Desai: नितिन देसाई ने आत्महत्या के लिए खुद सजाया था मौत का सेट, यह थी उनकी आखिरी इच्छा

 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Karan Johar reveals Alia Bhatt got married twice in a week
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

गौरतलब है कि तीन अगस्त को मुंबई में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जहां फिल्म के डायरेक्टर के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। करण ने फिल्म का नया गाना ‘कुदमयी’ लॉन्च किया है, जो असल में रणवीर और आलिया के किरदारों की शादी का सीक्वेंस है, जिसे जैसलमेर में शूट किया गया है।

Lok Sabha Elections 2024: एक और भोजपुरी सितारे ने ठोकी ताल, बोले, जनता ने चाहा तो चुनाव में जरूर उतरूंगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Karan Johar reveals Alia Bhatt got married twice in a week
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्म में शादी समारोह रणबीर कपूर के साथ आलिया की असल जिंदगी में हुई शादी के कुछ दिनों बाद शूट किया गया था।  करण ने बताया कि यह रील शादी पिछले साल अप्रैल में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आलिया की रियल लाइफ शादी के चार दिन बाद शूट की गई थी। उन्होंने कहा कि आलिया ने एक ही सप्ताह में दो बार शादी की थी। करण ने कहा कि उन्होंने फिल्म में आलिया की असली शादी की मेहंदी को भी सिर्फ काला करके इस्तेमाल किया है। 

MEG 2 The Trench Review: समंदर में आफत की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, पाताल लोक से निकलीं दानवाकार मछलियां

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Karan Johar reveals Alia Bhatt got married twice in a week
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में तो रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इस फिल्म के लिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed