फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Gopal Varma: 'पठान' ने साउथ की लहर पर लगाया ब्रेक, राम गोपाल वर्मा ने कुछ इस तरह की SRK की फिल्म की तारीफ

Thu, 03 Aug 2023 05:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Aug 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma claim Shahrukh Khan stopped South wave from Pathaan said was myth no Bollywood film will work
शाहरुख खान, राम गोपाल वर्मा - फोटो : social media

शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने भारत समेत विदेश में भी धमाल मचा दिया है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख खान ने शानदार बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से पूरी दुनिया को बताया कि वह 'बादशाह' क्यों कहलाते हैं। सभी ने फिल्म में अभिनेता के अभिनय की जमकर तारीफ की और अब जब शाहरुख खान अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं तो राम गोपाल वर्मा ने भी किंग खान की तारीफ की है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान ने साउथ फिल्मों की हवा पर ब्रेक लगा दिया है। 

Ram Gopal Varma claim Shahrukh Khan stopped South wave from Pathaan said was myth no Bollywood film will work
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री में चल रहे नॉर्थ वर्सेज साउथ की बहस को खत्म कर दिया है। निर्देशक के अनुसार, 'पठान' ने इस धारणा को खत्म कर दिया है कि इस समय सिर्फ और सिर्फ साउथ की फिल्में ही सफल हो सकती हैं क्योंकि पिछले काफी टाइम से बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा था। राम गोपाल वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि आखिरकार, किसी फिल्म की सफलता वास्तव में मायने रखती है, भले ही उसका क्षेत्रीय मूल कुछ भी हो यानी वह चाहे साउथ की हो या नॉर्थ की सफलता के बाद यह कोई नहीं देखता।

Ram Gopal Varma claim Shahrukh Khan stopped South wave from Pathaan said was myth no Bollywood film will work
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'पठान ने जो एक काम किया वह पिछले काफी समय से चल रही साउथ फिल्मों की लहर पर ब्रेक लगाना था। पठान से पहले सभी के दिमाग में ऐसी धारणा बन गई थी कि साउथ की फिल्मों को ज्यादा प्यार मिल रहा है और अब कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं चलने वाली है। यह तब था जब कंतारा, आरआरआर और केजीएफ - चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही थीं। पठान ने उस मिथक को रोक दिया क्योंकि यह एक हिंदी फिल्म थी, जिसे हिंदी निर्देशक और निर्माता ने बनाया था और यह ब्लॉकबस्टर रही।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma claim Shahrukh Khan stopped South wave from Pathaan said was myth no Bollywood film will work
पठान - फोटो : social media

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'आखिरकार, यह एक ऐसी फिल्म है, जिसने काम किया है। यह साउथ और नॉर्थ के बारे में नहीं है। दरअसल, हमारी प्रवृत्ति बन गई है चीजों पर लेबल लगाने की। चाहे एस एस राजामौली का जन्म गुजरात में हो या ओडिशा में, वह फिर भी वही फिल्म बनाएंगे।' राम गोपाल वर्मा का यह बयान तब आया है, जब शाहरुख खान अपनी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एटली कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma claim Shahrukh Khan stopped South wave from Pathaan said was myth no Bollywood film will work
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें, बायकॉट बॉलीवुड के बावजूद भी शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और सिर्फ भारत में ही फिल्म ने 543 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में थे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड  1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed