माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ज्यादातर सभी अकाउंट्स वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए हैं। ट्विटर ब्लू टिक अब उनके अकाउंट पर ही होगा, जिसने उसके लिए भुगतान किया होगा। ऐसे में देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के ट्विटर हैंडल पर से ब्लू टिक हटा दिए गए हैं, जिनमें सीएम योगी, राहुल गांधी, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन सहित अन्य कई हस्तियां हैं। जहां देश में इस पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं अमिताभ बच्चन ने एक मजाकिया ट्वीट में ट्विटर से अपना ब्लू टिक वापस देने की रिक्वेस्ट की है।
Amitabh Bachchan: 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं?..' अमिताभ ने मजेदार अंदाज में एलन मस्क से वापस मांगा ब्लू टिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने आज घोषणा की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी पुराने हैंडल्स पर से ब्लू टिक हटा दिए हैं, जिस पर ट्विटर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे ही लोगों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है, जिन्होंने अपना ब्लू टिक खोने पर एक मजेदार पोस्ट की है। उन्होंने पूछा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए और क्या कर सकते हैं कि वह वेरिफाइड यूजर थे, मजाक करते हुए बिग बी ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा भी करना पड़ सकता है कि अपने हाथों के अलावा उन्हें अपने घुटनों को भी मोड़ना पड़ सकता है।
Palak Tiwari: श्वेता तिवारी ने देखी बेटी की डेब्यू फिल्म, पलक के लिए एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी बातों को लिखकर व्यक्त करना पसंद करते हैं। ऐसे में ब्लू टिक खोने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। अमिताभ ने लिखा, 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिए हैं हम ... तो उ जो नील कमल होत है न, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जाएं की हम ही हैं अमिताभ बच्चन। हाथ तो जोड़ लिए रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??'
T 4623 - ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं - Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??
इससे पहले बीते दिन अमिताभ ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ऐसे ही मजेदार अंदाज में एलन मस्क से एक बात कही थी। उन्होंने लिखा था, 'अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज!!! बार बार जब गलती हो जाती है, और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट डिलीट करना पड़ता है, और गलत ट्वीट को ठीक कर के फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं।'
T 4622 - अरे, Twitter मालिक भैया , ये Twitter पे एक Edit button भी लगा दो please !!!
बार बार जब ग़लती हो जाती है, और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा Tweet, delete करना पड़ता है, और ग़लत Tweet को ठीक कर के, फिर से छापना पड़ता है ।
हाथ जोड़ रहे हैं 🙏
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, वह इस परिवर्तन से प्रभावित होने वाले अकेले सेलिब्रिटी नहीं थे। अमिताभ बच्चन के साथ ही शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट सहित अन्य कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने ट्विटर हैंडल्स से ब्लू टिक खो दिया है। बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास भी नजर आने वाले हैं।
Mammootty Mother: सुपरस्टार ममूटी की मां का बीमारी के चलते निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस