फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी ने देखी बेटी की डेब्यू फिल्म, पलक के लिए एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात

Fri, 21 Apr 2023 05:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Saw Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shared A Post On Instagram Palak Tiwari Reacted on it
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : social media

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने लुक्स और अपने शो को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। वहीं, हाल ही में उनकी बेटी पलक तिवारी ने बॉलीवुड में फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सलमान खान नजर आए हैं। पलक इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीती रात कलाकारों और क्रू के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। 

Shweta Tiwari Saw Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shared A Post On Instagram Palak Tiwari Reacted on it
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : social media

श्वेता ने पलक के लिए लिखी यह बात
स्क्रीनिंग के दौरान श्वेता ने फिल्म देखी और उसके बाद उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने पलक को लेकर कुछ बातें लिखी हैं।  श्वेता ने लिखा- मेरी पी उर्फ पलक तिवारी को अब सिनेमाघरों में किसी का भाई किसी की जान में मुस्कान के रूप में देखें। आप पर बहुत गर्व है, मेरे बच्चे। 

Shweta Tiwari Saw Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shared A Post On Instagram Palak Tiwari Reacted on it
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : social media

पलक ने साझा की स्टोरी
श्वेता के इस पोस्ट पर पलक ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा- लव यू द मोस्ट मम्मी। पलक ने अपने सह कलाकार जस्सी गिल के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- मोह और मुस्कान आज आपको सिनेमाघरों में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Saw Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shared A Post On Instagram Palak Tiwari Reacted on it
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : social media

डेटिंग की अफवाहों पर परेशानी होती हैं श्वेता
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां के रिएक्शन को लेकर बात की थी, कि वह किस तरह से उनकी डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां परेशान हो जाती हैं, वह अक्सर सोचती हैं कि क्या मैं अपनी बेटी को ज्यादा बाहर जाने दे रही हूं या फिर ज्यादा पार्टी करने दे रही हूं। डेटिंग की अफवाहों पर वह लिंक भेजती हैं और पूछती हैं कि क्या है है, जिस पर मैं कहती हैं कुछ नहीं है मां।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'सैंपल-साइज' पर हो रही बहस पर किया रिएक्ट, बोलीं- हमें यह जारी रखने की जरूरत है

विज्ञापन
Shweta Tiwari Saw Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shared A Post On Instagram Palak Tiwari Reacted on it
पलक तिवारी - फोटो : social media

डेटिंग को लेकर पलक कर चुकी हैं इनकार
आपको बता दें कि पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर कई बार डेटिंग की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि पलक इससे साफ इनकार कर चुकी हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है, वह बस अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। 

Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed