फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'सैंपल-साइज' पर हो रही बहस पर किया रिएक्ट, बोलीं- हमें यह जारी रखने की जरूरत है

Fri, 21 Apr 2023 05:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
प्रिय
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे अभिनेत्री इसके प्रमोशन को और तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। प्रियंका 'सिटाडेल' के प्रचार-प्रसार के दौरान अपनी निजी-जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात कर रही हैं। जहां कुछ दिनों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने उन्हें सपोर्ट किया, वैसे ही आज अभिनेत्री ने उनको मिले 'सैंपल साइज' वाले रिमार्क पर रिएक्ट किया और खुलकर भी बात की है। चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा...

प्रिय
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जिंदगी को लेकर लगातार खुलासे कर रही हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया कि जब एक स्टाइलिस्ट ने कहा था कि वह 'सैंपल साइज' नहीं हैं, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इस खुलासे ने नेटिजन्स के बीच हलचल पैदा कर दी है। 'सिटाडेल' के प्रचार के दौरान, देसी गर्ल ने कहा कि वह इस खुलासे को मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि वह इस चर्चा को जारी रखने की आवश्यकता है।
Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल

प्रिय
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ इन दिनों आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिनेत्री ने जब से बॉलीवुड में उनके साथ हुए बर्ताव का खुलासा किया है, तभी से नेटिजन्स उनकी जिंदगी में कुछ ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। 'सिटाडेल' के प्रचार के दौरान  उन्होंने खुलासा किया कि एक बार एक स्टाइलिस्ट ने उन्हें यह कहकर अपमानित किया था कि वह 'सैंपल साइज' नहीं थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है। लगातार हो रही चर्चा पर रिएक्ट करते हुए अभिनेत्री ने कहा है कि वह खुश हैं कि उनके ऊपर हुए कमेंट ने एक अच्छी चर्चा को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि ब्यूटी स्टैंड और कोई स्वस्थ कैसा दिखता है, इसके बारे में लोगों को और बात करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिय
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

अभिनेत्री ने बात को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा, 'जिस जगह में मैं हूं अगर मैं वहां कुछ कहती हूं, तो उस पर रिएक्शन आना लाजमी है और उन प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ... जिसे लोगों को चर्चा करने का मौका दिया है, वह हमेशा अच्छा ही होता है। मुझे लगता है कि स्वस्थ का मतलब क्या है और स्वस्थ कैसा दिखते हैं, इस बारे में बातचीत करने की जरूरत है। ... और विशेष रूप से महिलाओं के लिए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स क्या हैं और मुझे लगता है कि बातचीत बेहद स्वस्थ है। इसे हमें जारी रखने की आवश्यकता है ... मुझे लगता है कि मेरी फिगर अजीब नहीं है, लेकिन मैं एक दम मस्त दिख रही हूं!'

विज्ञापन
प्रिय
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री जल्द ही एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह एक रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में काम करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया। इतना ही नहीं प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।
Mammootty Mother: सुपरस्टार ममूटी की मां का बीमारी के चलते निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed