बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वजह उनकी कोई फिल्म होती है तो कभी अमिताभ का कोई सोशल मीडिया पोस्ट। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ चर्चा में आ गए हैं और इस बार वजह है उनकी दरियादिली।
दिव्यांग ने पैरों से बनाई अमिताभ बच्चन की पेंटिंग, 'शहंशाह' ने इस बड़ी कीमत में खरीदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं जो कभी भी किसी की भी मदद करने में हिचकिचाते नहीं हैं। कभी किसानों, कभी बाढ़ पीड़ित तो कभी सूखा पीड़ित, अमिताभ अलग- अलग लोगों की मदद के लिए अक्सर आगे आ जाते हैं। ऐसे में इस बार अमिताभ ने अपने एक फैन को एक बड़ी खुशी दी है।
बता दें कि हाल ही में अमिताभ का एक दिव्यांग फैन उनके पास अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा। इस बात की जानकारी मिलते ही अमिताभ न सिर्फ उस फैन के साथ करीब 20-25 मिनट का वक्त गुजारा बल्कि साथ ही साथ 50 हजार रुपये में उस पेंटिंग को खरीद भी लिया।
दिव्यांग शख्स का नाम आयुष है और आयुष अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं। ऐसी ही एक पेटिंग आयुष ने अमिताभ की अपने पैरों से बनाई थी। अमिताभ की पेटिंग उनके कौन बनेगा करोड़पति के लुक में थी। अमिताभ को आयुष द्वारा बनाई पेंटिंग काफी पसंद आई है।
बात अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की करें तो अमिताभ जल्दी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ के साथ रणबीर और आलिया भी मुख्य किरदार में होंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा अमिताभ के खाते में गुलाबो सिताबो, झुंड और चेहरे भी शामिल है।
View this post on Instagram
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on