सब्सक्राइब करें

CAA के समर्थन में उतरे रजनीकांत, बोले- अगर ये मुसलमानों के खिलाफ हुआ तो मैं...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 05 Feb 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Support CAA and NCR Says bill not against muslims target oppostion
Rajinikanth - फोटो : Social Media

संसद से शाहीन बाग की दूरी गूगल 14.5 किलोमीटर बताता है और देश के सबसे ताकतवर शख्स के घर यानि प्रधानमंत्री आवास से ये दूरी लगभग 23.5 किलोमीटर है। इस रास्ते को तय करने में भले आपको एक घंटा या उससे कुछ वक्त ज्यादा लगे लेकिन सच तो ये है कि ये दूरी 50 दिनों में भी नहीं पट पाई है। शाहीन बाग में नागरिकता संसोशधन बिल के खिलाफ महिलाओं, पुरूषों और कुछ बच्चों का प्रदर्शन टस से मस होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार इसपर खिसिया रही है और विपक्ष हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मौजूदगी यहां बॉलीवुड के कई सितारों को भी दिखती है लेकिन अब तक कोई बड़ा स्टार इस पर बोलने से बचता रहा लेकिन अब चुप्पी टूटी है। नागरिकता संशोधन कानून और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए सुपर स्टार रजनीकांत ने कहा कि सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है।

Trending Videos
Rajinikanth Support CAA and NCR Says bill not against muslims target oppostion
रजनीकांत - फोटो : ANI

एनपीआर जरूरी है
रजनीकांत ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम हमारे देश के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करता है, अगर यह मुसलमानों को प्रभावित करता है तो मैं उनके लिए खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा। बाहरी लोगों के बारे में पता लगाने के लिए एनपीआर जरूरी है। एनआरसी के बारे में स्पष्ट किया गया है कि यह अभी तक तैयार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Support CAA and NCR Says bill not against muslims target oppostion
रजनीकांत - फोटो : ani

सीएए के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है
रजनीकांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि भारतीय लोगों को सीएए से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थी हितों के लिए सीएए के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। छात्रों को पहले ये मुद्दा समझना चाहिए और उसके बाद प्रदर्शनों में कूदना चाहिए।

Rajinikanth Support CAA and NCR Says bill not against muslims target oppostion
Rajinikanth

विरोधियों पर निशाना
उन्होंने इस कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए धार्मिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और इसे काफी गलत बताया। विभाजन के बाद जिन मुसलमानों ने भारत में रुकने का फैसला किया, उन्हें कैसे देश से बाहर भेजा जाएगा? राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान बहुत ही आवश्यक है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार 2011 में इसे लेकर आई थी। श्रीलंका के शर्णार्थियों पर रजनीकांत ने कहा कि उन्हें दोहरी नागरिकता दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Rajinikanth Support CAA and NCR Says bill not against muslims target oppostion
Rajinikanth - फोटो : Social Media

पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं रजनीकांत
रजनीकांत को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद रजनीकांत ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी बताया था। नागरिकता संसोधन कानून पर जब सरकार विपक्ष से घिरी है तो एक बार फिर रजनीकांत ने केंद्र सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed