देश के सबसे ऊंचे सेंट रिजिस होटल में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है। विरुष्का की शादी साल का सबसे बड़ा जश्न बन गया। कल मुंबई में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों के अलावा क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंची।
VIDEO: अमिताभ को देख खुशी से पागल हुईं अनुष्का, PM मोदी के स्टाइल में किया सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें अमिताभ बच्चन सबसे बड़ा नाम थे। अमिताभ अपनी बेटी शवेता, बहू ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। बिग बी के हाथ में चोट लगी थी। इसके बावजूद वो विरुष्का को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
The two Bachchan's, @SrBachchan and @juniorbachchan are here with their ladies at @imVkohli - @AnushkaSharma's post wedding reception!#VirushkaReception #Virushka pic.twitter.com/p5sr5ZOEK5
जब बिग बी अनुष्का और विराट के पास पहुंचे तो उन्होंने झुककर विरुष्का को नमस्कार किया। इसके बाद अनुष्का को एक दम जमीन पर बैठकर बिग बी से नमस्ते करने लगी। ये नजारा देख सभी हंसने लगे।
Video 🎥 Bhangra Time!!! 🙌 @imVkohli @AnushkaSharma @harbhajan_singh #VirushkaReception ❤️ pic.twitter.com/S80l0wcsYb
विराट चुपचाप खड़े अनुष्का और बिग बी की बॉन्डिंग देख रहे थे। इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने भी विरुष्का को बधाई दी। ऐश्वर्या व्हाइट कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अमिताभ और अभिषेक सूट-बूट में जंच रहे थे।
अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान ने भी पार्टी में चार-चांद लगा दिए। शाहरुख ने विराट-अनुष्का के साथ डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए। विराट ने भी शाहरुख के गाने प्रिटी वुमन पर खूब डांस किया।