{"_id":"5be18253bdec2269945ca675","slug":"amitabh-bachchan-reality-show-kaun-banega-crorepati-fake-check","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी में दिया जाने वाला चेक होता है नकली, ऑनलाइन ट्रांसफर होने वाले पैसों की असलियत भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी में दिया जाने वाला चेक होता है नकली, ऑनलाइन ट्रांसफर होने वाले पैसों की असलियत भी जान लें
Thu, 08 Nov 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो केबीसी सीजन 10 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस पॉपुलर टीवी शो का आखिरी एपिसोड 23 नवंबर को टेलीकास्ट होगा । 10 सीजन से दर्शकों को एंटरटेन करने और ज्ञान देने वाले इस हिट शो के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो शायद लोगों को नहीं पता होंगी ।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
आपने देखा होगा कि 3 लाख 20 हजार से ऊपर की राशि जीतने पर अमिताभ बच्चन दर्शकों को एक चेक साइन करके देते हैं । दरअसल, वो चेक असली नहीं बल्कि नकली होता है । अक्सर कंटेस्टेंट चेक हाथ में लेकर कहते हैं कि वो इसे संभालकर रखेंगे ।
3 of 5
kbc 10
जबकि असलियत ये है कि कंटेस्टेंट से ये चेक वापस ले लिए जाते हैं । शो की प्रोडक्शन टीम इसे वापस लेकर नष्ट कर देती है । इसके अलावा आपने ये भी देखा होगा कि चेक के अलावा बिग बी कंटेस्टेंट के खाते में अपने मोबाइल से रकम ट्रांसफर करते हैं । असल में ये सब भी नकली होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
जी हां, यह प्रक्रिया किसी बैंक के प्रमोशन के लिए की जाती हैं। कंटेस्टेंट के खाते में कभी भी पूरी रकम ट्रांसफर नहीं होती है। जीती हुई रकम का 40 परसेंट टैक्स के रूप में कट जाता है । कटने के बाद जो रकम बचती है वो खाते में जाती है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन को लेकर भी एक खास जानकारी है।
विज्ञापन
5 of 5
KBC
जब बिग बी सेट पर पहुंचते हैं तो सबसे पहले उन्हें उनके केबिन में ले जाया जाता है। यहां उन्हें कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। शो में हॉट सीट तक पहुंच चुके लोगों को भी रोक लिया जाता है। इन लोगों को तब तक कहीं जाने नहीं दिया जाता जब तक शो खत्म ना हो जाए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।