फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस की मुलाकातों को याद कर रहे हैं बिग बी, सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर्स की तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Mon, 18 May 2020 10:45 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 May 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan remember this sunday meeting with fans shared Corona Warriors photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो देश की जनता के लिए निस्वार्थ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसमें स्वास्थ्य, सफाई और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। लॉकडाउन में अपने घर में बंद लोगों के लिए सफाई कर्मचारी निरंतर काम कर रहे हैं। इन लोगों को बॉलीवुड सितारे भी अपने अलग-अलग अंदाज में सलाम कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सफाईकर्मियों को सलाम किया है।

Amitabh Bachchan remember this sunday meeting with fans shared Corona Warriors photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें, वीडियो और संदेश जारी करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने घर जलसा के बाहर की तस्वीरों को ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने घर के बाहर हर रविवार को होने वाले फैंस की मीटिंग का जिक्र किया है। 

Amitabh Bachchan remember this sunday meeting with fans shared Corona Warriors photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर की जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें दो सफाईकर्मी उनके घर के बाहर सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कौन कहता है कि, रविवार की वेल विशर मीटिंग बंद हो गई जलसा गेट पर, ये देखिए'। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने फैंस की मीटिंग को याद कर रहे हैं। साथ ही कोरोना काल में योद्धा बनकर काम कर रहे सफाईकर्मी को भी सलाम कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan remember this sunday meeting with fans shared Corona Warriors photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट तेजी वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अमिताभ बच्चन की फिल्मों की तो वह जल्द ही फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’में नजर आने वाले हैं। शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पूरे देश में लगे लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी फिलहाल रुक गई है। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan remember this sunday meeting with fans shared Corona Warriors photo on social media
गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’का वर्ल्ड प्रीमियर दो सौ देशों में एक साथ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को वह अपना बरसों पुराना सपना सच होने जैसा भी मानते हैं। ‘गुलाबो सिताबो’ इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

पढ़ें: सुमीत व्यास ने अपनी टीम के साथ लगाई हिट की हैट्रिक, हॉरर व कॉमेडी के कॉकटेल में सस्पेंस का तड़का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed