फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, अक्षय कुमार के साथ पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Sun, 14 Jan 2024 01:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उन तस्वीरों में वह कलाई पर बैंड पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता ने अपने हाथ की सर्जरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reveals He recently underwent Hand Surgery shares Ad Shoot post With Akshay Kumar and Suriya
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। सुपरस्टार ने अपने हालिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ इन तस्वीरों में शॉट्स के बीच अक्षय कुमार के साथ अपने हाथ की सर्जरी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan Reveals He recently underwent Hand Surgery shares Ad Shoot post With Akshay Kumar and Suriya
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उन तस्वीरों में वह कलाई पर बैंड पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अपने हाथ की सर्जरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। बिग बी इन तस्वीरों में साउथ अभिनेता सूर्या और अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरे आईपीएल के एड शूट के दौरान की हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh Bachchan Reveals He recently underwent Hand Surgery shares Ad Shoot post With Akshay Kumar and Suriya
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई तस्वीरों में तीनों अभिनेता काले रंग के कपड़ो में नजर आ रहे हैं। तीनों सितारे इन फोटोज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। काले रंग की जैकेट के साथ अक्षय कुमार ब्लू जींस में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, बिग बी प्रिंटिड ब्लैक रंग की जैकेट में और सूर्या ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reveals He recently underwent Hand Surgery shares Ad Shoot post With Akshay Kumar and Suriya
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन इन तस्वीरों में अक्षय कुमार और सूर्या को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में वह अक्षय के साथ अपने हाथ की सर्जर को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है, लेकिन इन फोटोज में अभिनेता के हाथ में काले रंग का बैंड दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reveals He recently underwent Hand Surgery shares Ad Shoot post With Akshay Kumar and Suriya
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, सूर्या की साथ में ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा बिग बी के हाथ की सर्जरी को लेकर फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं।  

Crime Master Gogo: इस मूवी निर्देशक को बनना था क्राइम मास्टर गोगो, तकदीर ने यूं दिलाई शक्ति को अंदाज अपना अपना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed