फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: दर्जी की गलती से अमिताभ बच्चन को 'दीवार' में पहननी पड़ी थी ऐसी शर्ट, अब किया खुलासा

Tue, 22 Jun 2021 02:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 22 Jun 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals that his iconic look in DEEWAAR was a tailoring error not exactly fashion
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन' कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ पुराने दिनों को याद करते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का इंतजार रहता है। भला हो भी क्यों ना, बिग बी की हर एक तस्वीर के साथ कोई किस्सा या कहानी भी जुड़ी होती है। हाल ही में बिग बी ने एक और पुरानी तस्वीर साझा की है जो कि फिल्म दीवार के वक्त की है। तस्वीर के साथ-साथ उससे जुड़ा किस्सा भी बेहद मजेदार है।



बिग बी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और उन्हीं के साथ लोगों को स्टाइल स्टेटमेंट भी। उनके कॉस्टयूम और स्टाइलिंग पर हमेशा ही विशेष ध्यान दिया जाता है। अब इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक पुरानी तस्वीर के जरिये बिग बी ने एक मजेदार खुलासा किया है। बिग बी ने फिल्म दीवार की शूटिंग के दौरान पहनी शर्ट और उसमें बंधी गांठ के पीछे की कहानी बताई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अमिताभ ने नीले रंग की शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहनी हुई है और वो नीचे देख रहे हैं। शर्ट को उन्होंने आगे से बांधा हुआ है। शर्ट बांधने का ये स्टाइल उस समय खूब लोकप्रिय हुआ था। इस स्टाइल के पीछे की कहानी अब लोगों के सामने आई है। चलिए बताते हैं इस दिलचस्प कहानी के बारे में ...

 

Amitabh Bachchan reveals that his iconic look in DEEWAAR was a tailoring error not exactly fashion
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बिग बी ने इस मजेदार तस्वीर के साथ बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है और इस शर्ट में बंधी हुई गांठ के पीछे का राज बताया है। अमिताभ ने बताया कि ये शर्ट फैशन की वजह से नहीं बल्कि मजबूरी में बांधी गई थी लेकिन बाद में लोगों के लिए यह एक मजेदार स्टाइल स्टेटमेंट बन गया।

Amitabh Bachchan reveals that his iconic look in DEEWAAR was a tailoring error not exactly fashion
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने लिखा, 'वो भी क्या दिन हुआ करते थे मेरे दोस्त और गांठ वाली शर्ट। इसकी एक कहानी है, शूट का पहला दिन, शॉट रेडी, कैमरा रोल होने के लिए तैयार और पता चलता है कि शर्ट काफी लंबी बन गई है। इतनी लंबी कि घुटनों के नीचे पहुंच रही थी। डायरेक्टर शर्ट को रिप्लेस करने का इंतजार नहीं कर सकते थे, इसलिए गांठ लगा दी गई।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals that his iconic look in DEEWAAR was a tailoring error not exactly fashion
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बिग बी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एकदम परफेक्ट'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'पुरानी यादें ताजा हो गईं।' वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड।' बिग बी की यह तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals that his iconic look in DEEWAAR was a tailoring error not exactly fashion
फिल्म 'दीवार' - फोटो : social media'

बता दें फिल्म 'दीवार' में अमिताभ के अलावा शशि कपूर, परवीन बाबी और नीतू सिंह जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ जल्द ही 'चेहरे', 'झुंड' और 'ब्रहास्त्र' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed