सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स को पल-पल की खबर देकर उनसे जुड़े रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर अपने फैन्स के लिए एक मैसेज छोड़ा। बता दें कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म बदला की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ये ट्वीट किया...
पहले ही दिन शूटिंग यूनिट ने लिया अमिताभ बच्चन से बदला, बिग बी ने ट्विटर पर बयां किया सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
T 2838 - Whoooaahhh !! 9.5 hrs on the road from London to Glasgow .. starting shoot for 'BADLA' ... pehle din hi badla le liya unit ne ! 🤪🤪🤪🤪🤪
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 15, 2018
बिग बी ने इससे पहले भी लंगूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि ' मैं ऋषिकेश में फिल्म गंगा की सौगंध की शूटिंग में बिजी था उस दौरान मैं लक्ष्मण झूले पर एक लंगूर को कुछ खिला रहा था तभी दूसरा लंगूर आया और मुझपर झपट पड़ा, वो इसलिए शायद मैंने उसे नजरअंदाज किया।'
T 2835 - feeding a 'langur' in Hrishikesh, Laxman Jhoola during the shoot for 'Ganga ki Saughandh' .. until another one came and whacked me on the face for ignoring him .. hahahahaha pic.twitter.com/6Jq4Qolpuv
बिग बी स्वभाव से काफी मजाकिए किस्म के इंसान हैं और ट्विटर पर आने वाले मैसेज पर उनकी नजर पैनी रहती है। ऐसे में फिल्म ब्राह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट ने कुछ अनुभव ट्विटर पर शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने संकेत (Cues) की जगह सवाल (Ques) लिख दिया। इस पर अमिताभ ने आलिया को मैसेज में भूल सुधारने को कहा।
Working with AB has been supreme greatness! Today @SrBachchan packed up an hour before the actual pack up but he stayed back on set just to give ques! I can’t begin to explain the amount of things I am learning on set just by watching him!!!! 😎😎😎