फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में रणबीर कपूर की एक्टिंग पर बिग बी ने बोली ऐसी बात, जानकर फूले नहीं समाएंगे ऋषि कपूर

Fri, 27 Apr 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan said about Ranbir Kapoor he is God gifted artist
अमिताभ बच्चन

इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' का प्रमोशन कर रहे हैं । इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ भी नजर आएंगे । बिग बी ने एक फिल्म में पिता ऋषि कपूर तो दूसरी फिल्म में बेटे रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया ।

Amitabh Bachchan said about Ranbir Kapoor he is God gifted artist
अमिताभ बच्चन
'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ और रणबीर के अलावा आलिया भट्ट भी होंगी । हाल ही में रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए बिग बी ने कहा, 'अभी तक रणबीर के साथ मेरा कोई भी सीन शूट नहीं हुआ है । मैंने उसके साथ तब काम किया था जब ब्लैक में वो संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट डायरेक्टर था ।'
Amitabh Bachchan said about Ranbir Kapoor he is God gifted artist
रणबीर कपूर

'उस समय रणबीर ने ही छोटी बच्ची आयेशा को ट्रेंड किया था । आयेशा ने फिल्म में differently-abled बच्चे का किरदार निभाया था । शूट के बीच में मैंने देखा था कि वो उसे कैसे ट्रेंड कर रहा है । वो काफी प्रभावशाली था । रणबीर एक अलग तरह का आर्टिस्ट है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan said about Ranbir Kapoor he is God gifted artist
अमिताभ बच्चन

'वो कुछ ना करते हुए भी बहुत कुछ कर देता है । मैं उससे हमेशा कहता हूं कि तुम्हें ये सब भगवान ने दिया है । मैं हमेशा उसकी प्रशंसा करता हूं । मैं खुश हूं कि मुझे रणबीर के साथ काम करने का मौका मिला । एक ही साल में बाप-बेटे के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव है ।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan said about Ranbir Kapoor he is God gifted artist
102 Not Out

बात करें फिल्म '102 नॉट आउट' की तो इसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के पिता और  ऋषि कपूर ने 75 साल के बेटे की भूमिका निभाई है। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर फिल्म है और 4 मई को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed