फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस को 'महाभारत' की द्रौपदी बनाना चाहते हैं आमिर खान, पुरानी बात याद आई तो कर देंगी मना

Fri, 27 Apr 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
aamir khan wants to deepika padukone cast for draupadi roll in mahabharat
आमिर खान

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं । इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट 'महाभारत' है । खबरों की मानें तो यह फिल्म 1000 करोड़ के बजट में बनेगी और आमिर खान इसमें कृष्ण का रोल प्ले करेंगे ।

aamir khan wants to deepika padukone cast for draupadi roll in mahabharat
आमिर खान

अभी तक फिल्म के बाकी किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी । बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, आमिर खान ने अपने किसी खास दोस्त से द्रौपदी के रोल के बारे में बात की। आमिर का मानना है कि द्रौपदी के रोल के लिए दीपिका से बेहतर कोई नहीं हो सकता ।

aamir khan wants to deepika padukone cast for draupadi roll in mahabharat
आमिर खान

आमिर की इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है दीपिका ही द्रौपदी का ये एपिक रोल करें । हालांकि इस पर किसी का भी बयान सामने नहीं आया है । अब सवाल यह उठता है कि दीपिका इस रोल को करने के लिए तैयार भी होंगी या नहीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan wants to deepika padukone cast for draupadi roll in mahabharat
दीपिका पादुकोण

बता दें कि दीपिका ने पद्मावती का किरदार निभाया था । इसके बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी । तब दीपिका ने सोचा था कि अब वो इस तरह का रोल कभी नहीं करेंगी । अगर दीपिका मान जाती हैं तो वो आमिर के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी ।

विज्ञापन
aamir khan wants to deepika padukone cast for draupadi roll in mahabharat
आमिर खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर चाहते हैं कि दीपिका ही द्रौपदी का किरदार निभाएं । यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी । आमिर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं । इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी मुकेश अंबानी उठा रहे हैं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed