हाल ही में दीपिका पादुकोण ‘टाइम 100’ उत्सव में शामिल हुई थीं। इस दौरान दीपिका ने अपनी खूबसूरती और शिमर ड्रेस से जलवा बिखेरा । उनके पहुंचते ही दीपिका-दीपिका के नारे लगने लगे । दीपिका ने इस दौरान बॉलीवुड में महिलाओं के अधिकार की बात की।
8 करोड़ फीस लेने वाली दीपिका पादुकोण ने बोली ऐसी बात, बॉलीवुड हीरोइनें सोचने पर होंगी मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका का कहना था कि अगर आप लायक हैं तो बेहतर मेहनताना मांगने में शर्म नहीं करनी चाहिए । दीपिका ने कहा, 'आपको ऐसा एहसास हो सकता है कि क्या मैं हद पार कर रही हूं, क्या मैं इसके लायक हूं? लेकिन अगर आपको लगता है कि आप इसके लायक हैं तो आप यही कीजिए।'
[Instagram] @deepikapadukone "a big big thank you to all my fans who braved the weather and waited so patiently right until the end!It was a magical evening made perfect by getting to share it with all of you...
❤️#TIME100" #DeepikaAtTIME100 pic.twitter.com/D1Ojr4Hq30
दीपिका ने आगे कहा, 'कई सालों तक हमें यह सोचने दिया गया कि हमें इस कम मेहनताने से सहमत रहना चाहिए और कभी-कभी बाद में थोड़ा और देने के वादे किए गए। लेकिन मुझे लगता है कि आपको उतना मिलना चाहिए, जितना आप सोचते हैं ।'
Waking up to this 😍😍😍😍
Sooooper proud of you .@deepikapadukone for being what you are n unapologetically so ❤️❤️
P.S. You looked drop dead gorgeous in that get up 🔥🔥🔥#TIME100 #DeepikaAtTIME100 pic.twitter.com/VZS755p7Xt
'इसके लिए लड़ना सही है और शुरुआत में हमें असहज महसूस करना सही है, क्योंकि लंबे समय तक हम ऐसा ही महसूस करते आए हैं।' दीपिका टाइम द्वारा विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं।
Deepika Padukone's inspirational speech at the #TIME100 gala👏👏💯👊 So proud of you QUEEN @deepikapadukone
#DeepikaAtTIME100 pic.twitter.com/qSpDle7O0Z
इसमें उनके साथ निकोल किडमैन, गाल गडोत, ग्रेटा गार्विग और लेना वैथ भी शामिल हैं। इस फंक्शन में दीपिका ने नमस्ते बोलकर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अवसाद से अपने संघर्ष के बारे में भी बात की। दीपिका मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काम करने वाले ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ को भी संचालित करती हैं।