फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले जया के साथ घूमने जाना चाहते थे अमिताभ, पिता की एक शर्त की वजह से लिया फैसला

Mon, 03 Jun 2019 06:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 03 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan says babuji did not want Jaya and I go for vacation before wedding
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की आज 46वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। अपनी शादी की सालगिरह पर अमिताभ बच्चन ने जया से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। अमिताभ ने यह खुलासा अपने ब्लॉग में किया जहां उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह जया के साथ घूमने जाना चाहते थे लेकिन पिता ने एक शर्त रख दी थी।

Amitabh Bachchan says babuji did not want Jaya and I go for vacation before wedding
amitabh jaya - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह पर ब्लॉग में वह बातें बताई जिसे शायद ही कोई जानता होगा। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में जया बच्चन से शादी करने की सच्चाई बताई। अमिताभ ने लिखा- 'मैं और जया वकेशन के लिए लंदन जाना चाहते थे लेकिन पिता जी ने हमारे सामने शर्त रखी। बाबू जी (हरिवंश राय बच्चन) ने कहा कि वह तभी घूमने जा सकते हैं जब हम दोनों शादी कर लें।'



 

Amitabh Bachchan says babuji did not want Jaya and I go for vacation before wedding
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : file photo

अमिताभ ने ब्लॉग में आगे लिखा- 'मैंने अपने दोस्तों से वादा किया था कि अगर 'जंजीर फिल्म हिट हुई तो सभी  दोस्तों के साथ लंदन जाएंगे। पिता जी को बताया कि दोस्तों के साथ इंग्लैंड जा रहे हैं। बाबू जी ने पूछा- 'कौन-कौन जा रहा है। जया भी तुम्हारे साथ जा रही है? तुम दोनों वहां पर अकेले होगे? अगर तुम्हें जाना हैं तो तुम दोनों को पहले शादी करनी होगी।' इसके बाद अमिताभ और जया ने अगले दिन शादी की और देर रात लंदन की फ्लाइट ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan says babuji did not want Jaya and I go for vacation before wedding
amitabh bachhchan and jaya bachchan - फोटो : social media

जया और अमिताभ की लव स्टोरी दिलचस्प है। सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous में अमिताभ ने अपनी और जया की पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था। बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan says babuji did not want Jaya and I go for vacation before wedding
amitabh jaya - फोटो : social media

इसके काफी समय बाद ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म 'गुड्डी' की स्क्रिप्ट लेकर अमिताभ के पास आए। 'गुड्डी' के बाद दोनों ने फिल्म 'एक नजर' में साथ काम किया। इस फिल्म के साथ ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी थी। इसके बाद 3 जून 1973 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में अमिताभ और जया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed