{"_id":"5d8af4718ebc3e01463f3ba5","slug":"amitabh-bachchan-says-he-is-humbled-and-greatful-for-win-dadasaheb-phalke-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, कहा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, कहा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
50 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । इस घोषणा के बाद बिग बी को सोशल मीडिया पर बधाई मिलने लगी । अभिनेता से लेकर राजनेता तक ने बिग बी को शुभकामनाएं दीं । अब अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए सभी का आभार जताया है ।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।' बता दें कि यूनियन मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को घोषणा की थी कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत अधिक खुशी और गर्व! वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई दी।
T 3298 - There is a paucity of words searching a response .. for the generosity of words that pour in ..
I am but deeply grateful and most humbled .. my sincerest gratitude ..
कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूँ pic.twitter.com/ESfV7ms6fZ
करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रेरक! वह एक सच्चे रॉक स्टार हैं। मैं अमिताभ बच्चन के युग का हिस्सा बनकर सम्मानित और गौरवान्वित हूं।' वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन के बिना भारतीय सिनेमा अधूरा है। उन्होंने प्रत्येक भूमिका के साथ सिनेमा को पुनर्परिभाषित किया है। अपने अनगिनत योगदानों के लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने खूबसूरत गानों से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिताभ बच्चन को इस बड़े पुरस्कार के लिए बधाई दी है। इसमें सुरेश प्रभु, अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।