फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने 75 की उम्र में उठाया बड़ा रिस्क, बोले- पब्लिक डिमांड थी तो करना पड़ा

Mon, 23 Apr 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
 Amitabh Bachchan says We Try To Live Up To The Professional Demands
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में निभाए किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने किरदार के डिमांड्स को पूरा करने के लिए स्टंट करते हैं। फिलहाल मेरी उम्र 75 साल है और इस उम्र में स्टंट करना मुश्किल काम होता है, लेकिन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मेरा जो किरदार है उसके लिए मुझे यह सब करना पड़ा है।  

 Amitabh Bachchan says We Try To Live Up To The Professional Demands
Amitabh Bachchan

अपने स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में मुझे कई बार चोटें आई हैं। इस दौरान कुछ पुरानी चोटें भी उभरकर सामने आईं। फिलहाल मेरा इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि उम्र के हिसाब से मेरी बॉडी खुद को रिपेयर कर रही है। 

 Amitabh Bachchan says We Try To Live Up To The Professional Demands
Amitabh Bachchan,

बिग बी ने अपनी आने फिल्म '102 नॉट आउट' के बारे में कहा कि डायरेक्टर उमेश शुक्ला और लेखक सैम्य डोशी ने जब मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो मैं बहुत उत्साहित हुआ। मैंने इस किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की और आखिरकार अंत में यह हो ही गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Amitabh Bachchan says We Try To Live Up To The Professional Demands
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर , '102 नॉट आउट' - फोटो : ANI

27 साल बाद ऋषि कपूर के साथ काम करने के बारे में पूछने पर कहा कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बड़ा मजा आया। हमने इससे पहले कई हिट फिल्में साथ में की हैं। 27 साल बाद फिर साथ काम करने का मतलब यह नहीं है कि हम पैदा होते ही अलग हो गए थे और 27 साल बाद फिर मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
 Amitabh Bachchan says We Try To Live Up To The Professional Demands
amitabh bachchan

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में किए गए खतरनाक स्टंट को लेकर बिग बी ने कहा कि इस उम्र में स्टंट करना आसान नहीं है। ऐसे सीन में हमेशा चोटिल होने का खतरा बना रहता है लेकिन किरदार के डिमांड को देखते हुए पेशेवर तौर पर यह सब करना होता है। मैंने इस फिल्म एक्शन सीन को करने के लिए कई तरह की सावधानियां बरती थी, जिसकी वजह से यह संभव हो पाया कि मैं अब भी स्वस्थ हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed