फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली के गुलमोहर पार्क वाला बंगला, पिता हरिवंश राय बच्चन ने खरीदी थी प्रॉपर्टी

Thu, 03 Feb 2022 03:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Feb 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan sells Delhi Gulmohar Park property for 23 crore
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा वे तरह-तरह के इंवेस्टमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई में ही अमिताभ बच्चन के पास पांच बंगले हैं। अब खबर है कि उन्होंने दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित बंगला 'सोपान' 23 करोड़ में बेच दिया है। Nezone ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर ने अमिताभ बच्चन का दिल्ली वाला घर 'सोपान' खरीदा है। 

Amitabh Bachchan sells Delhi Gulmohar Park property for 23 crore
तेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ के साथ - फोटो : file photo

रिपोर्ट की मानें अमिताभ बच्चन की दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित यह प्रॉपर्टी 418 स्क्वॉयर मीटर में फैली है। पिछले साल 7 दिसंबर को बदेर ने अपने नाम इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस पुराने घर से अमिताभ बच्चन की कई यादे जुड़ी थीं। इस प्रॉपर्टी को अमिताभ बच्चन के पिता ने खरीदा था। वे तेजी बच्चन के साथ कई सालों तक यहीं रहे। हालांकि, मुंबई में रहने की वजह से दिल्ली वाले घर की देख-रेख करना मुश्किल हो रहा था। जिस वजह से उन्होंने इस घर को बेचने का फैसला किया है। 

Amitabh Bachchan sells Delhi Gulmohar Park property for 23 crore
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गुलमोहर पार्क का बंगला 'सोपान' काफी चर्चित रहा है। खुद बिग बी ने भी कई बार अपने ब्लॉग में 'सोपान' का जिक्र किया है, जो उनकी मां तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था। तेजी बच्चन गुलमोहर पार्क हाउसिंग सोसाइटी की सदस्य थीं। मुंबई जाने से पहले अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan sells Delhi Gulmohar Park property for 23 crore
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। जिसे उन्होंने बैंक को किराये पर दिया हुआ है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan sells Delhi Gulmohar Park property for 23 crore
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

2013 में भी उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये का बंगला 'जलसा' के ठीक पीछे खरीदा था। अमिताभ बच्चन ने अंधेरी इलाके वाला ड्यूप्लेक्स फ्लैट किराए पर दिया हुआ है। अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ में ड्यूप्लेक्स लग्जरी फ्लैट खरीदा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed