सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मद्रास में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था कुछ ऐसा, भुलाए नहीं भूलता है ये किस्सा

प्रतीक्षा सिंह राणावत Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share a Story That He Can Not Forget Life Long While Shooting in Madras
इतिहास का पर्दा- अमिताभ बच्चन - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

सिर्फ किस्मत के भरोसा नहीं मिलती है सफलता, हुनर को हर दिन मेहनत से चमकाना भी पड़ता है... ये पंक्तियां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर एकदम सटीक बैठती हैं। अमिताभ बच्चन की गिनती अब बॉलीवुड के सफल और दिग्गज अभिनेताओं में होती है। लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे छुपा हुआ है ढेर सारा संघर्ष। अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जितना संघर्ष किया। उससे कहीं ज्यादा संघर्ष उन्होंने फिल्मों में एंट्री के बाद किया है। लेकिन कहते हैं समय परवर्तित जरूर होता है। ऐसा ही हुआ अमिताभ के साथ भी।

Trending Videos
Amitabh Bachchan Share a Story That He Can Not Forget Life Long While Shooting in Madras
Zanjeer film - फोटो : file photo

जंजीर फिल्म में काम करने के बाद अमिताभ की किस्मत एक दम से पलट गई। अमिताभ के जीवन में आया कामयाबी का दौर। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही गई। उनके जीवन में फैंस से जुड़े कई ऐसे किस्से भी हुए जो उनके लिए भुलाना मुश्किल हो गए। अमिताभ ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा ही किस्सा साझा किया था। इस इंटरव्यू के दौरान अमिताभ से पूछा गया था कि उनकी जिंदगी में कोई ऐसा किस्सा है जिसे वो कभी भूल नहीं सकते ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share a Story That He Can Not Forget Life Long While Shooting in Madras
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

इस सवाल के जवाब में अमिताभ ने कहा, 'जी हां बहुत से ऐसे किस्से हैं।' आगे अमिताभ ने उस पल को साझा करते हुए बताया, 'मेरे साथ कई चीजें ऐसी हुईं जो अपने निशान मेरी याददाश्त पर छोड़ गईं। एक बार जब मैं मद्रास में शूटिंग के सिलसिले में गया था। मेरे वहां पहुंचने के कुछ दिन बाद एक साहब मुझे होटल में मिले। बोले मैं आपसे दो मिनट बात करना चाहता हूं। मैंने थोड़ा वक्त निकालकर उनको दिया। उन्होंने कहा कि देखिए साहब एक बहुत ही मानवीय कारण पर मैं आपसे मिलने आया हूं।' 

Amitabh Bachchan Share a Story That He Can Not Forget Life Long While Shooting in Madras
Amitabh Bachchan - फोटो : Instagram

अमिताभ ने आगे बताया, 'एक बच्ची है, वो अस्पताल में है और बीमार है। मैं चाहता हूं कि आप उससे दो मिनट के लिए अस्पताल में मिल आएं। क्योंकि वो आपकी बहुत बड़ी फैन है और आपसे मिलने की ख्वाहिश रखती है।' अमिातभ ने बताया कि उस दौरान आमतौर पर ऐसी बहुत सी रिक्वेस्ट आती रहती थीं। उन्हें लगा कि वो इसे किसी तरह टाल देंगे। लेकिन वो व्यक्ति बार बार आता रहा। तब मैंने सोचा कि चलो मैं मिल लेता हूं। और एक सुबह मैं उनके साथ मद्रास के एक अस्पताल गया। और मुझे वहां पता चला कि वो बच्ची जो है दरअसल उसके स्पाइन में कुछ तकलीफ थी और एक अजीब किस्म की बीमारी थी। शायद कैंसर के नजदीक ही थी।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share a Story That He Can Not Forget Life Long While Shooting in Madras
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बताते हैं कि, 'उस बच्ची का बहुत ही खतरनाक ऑपरेशन हुआ था। वो इसलिए मुझे बुला रही थी क्योंकि वो खुद चलकर नहीं आ सकती थी। उसे करीब महीने भर से अपनी पीठ पर ही लेटना पड़ा था। बच्ची बहुत दिनों से काफी तकलीफ में थी। मैं उससे मिलने गया और कुछ देर बात की और आ गया। अगले दिन मुझे डॉक्टर्स का फोन आया। उन्होंने कहा कि आपने जो किया उसकी वजह से उस लड़की में उसकी हेल्थ में इतना सुधार हुआ है जिसके लिए हम महीनों से कोशिश कर रहे थे। और ये सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे लगा कि मैं चंद दिन पहले चला जाता तो शायद उसकी तरक्की और जल्दी हो जाती।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed