फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में पत्नी को इस वजह से अकेला छोड़कर चले गए थे विराट, अनुष्का ने बंद कर दी थी बातचीत

Wed, 20 May 2020 09:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 20 May 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli reveals why he left Anushka Sharma and run in bhutan trip
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह दोनों बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक हैं। वहीं लॉकडान के बीच इन दिनों विराट कोहली अपनी जिंदगी के बारे में और अनुष्का से जुड़े किस्सों को सुनाने की वजह से चर्चा में हैं। एक बार फिर से विराट ने अनुष्का को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया है। साथ ही ये भी बताया अनुष्का ने उनसे बात करनी बंद कर दी थी।  

Virat Kohli reveals why he left Anushka Sharma and run in bhutan trip
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में विराट कोहली ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इस दौरान उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा से जुड़े कई किस्सों को बताया। विराट ने सुनील छेत्री को अपने भूटान ट्रिप से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि इसके बाद अनुष्का ने उनसे बात नहीं की थी। लाइव चैट में सुनील छेत्री ने विराट से पूछा कि भूटान में ऐसा क्या हुआ था जो आप अपनी पत्नी को छोड़कर भाग निकले थे ?

Virat Kohli reveals why he left Anushka Sharma and run in bhutan trip
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील छेत्री के इस सवाल के जवाब में विराट में बताया कि, 'हम भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। हम दोनों साथ में बाइक चला रहे थे। उस समय वहां भारतीय टूरिस्ट बहुत आए हुए थे। तभी बीच में कुछ लोगों की भीड़ नजर आई, उसमें से किसी ने कहा कि यह तो विराट जैसा लग रहा है, फिर मुझे पता नहीं क्या सनक सवार हुई कि मैंने तेजी से अपनी बाइक दौड़ा दी और बहुत आगे निकल गया'। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli reveals why he left Anushka Sharma and run in bhutan trip
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद विराट ने आगे कहा, 'जब मैं बाद में अनुष्का के पास पहुंचा तो वह मेरी तरफ देख ही नहीं रही थीं। मुझसे ठीक से बात तक नहीं कर रही थीं'। विराट कोहली का या वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील छेत्री और विराट कोहली के लाइव चैट वीडियो को Anushka Sharma FC नाम के यूजर ने ट्विटर पर साझा किया है। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli reveals why he left Anushka Sharma and run in bhutan trip
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन हैं। साथ ही यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस को ये भी बताते रहते हैं कि वह घर में रहकर कैसे अपना समय बिता रहे हैं। बीते दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया था इस वीडियो में यह दोनों क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।
 



पढ़ें: नवाज और उनके बेटे ने अपनी अपनी मां के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी ने शुरू किया शादी से पहले के...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed